गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी दीपक मीणा के निर्देश तथा अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) विनीत कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में खनन विभाग की टीम ने जनपद में अवैध खनन और ओवरलोडिंग के विरुद्ध प्रवर्तन अभियान चलाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। रविवार को खनन विभाग की टीम ने जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में चेकिंग अभियान के दौरान अवैध खनन एवं परिवहन में लिप्त कुल 7 वाहनों को पकड़कर संबंधित थानों में जमा कराया।
इनमें 2 वाहन थाना रामगढ़ताल, 3 वाहन थाना बेलीपार तथा 2 वाहन थाना चौरी-चौरा में बंद कराए गए। इसी क्रम में टीम ने जनपद में भ्रमण के दौरान ओवरलोडिंग और अवैध परिवहन में संलिप्त 10 वाहनों को मौके पर रोका और ऑनलाइन माध्यम से तत्काल जुर्माना जमा कराया। इस प्रकार खनन विभाग द्वारा कुल 17 वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई की गई, जिससे लगभग 5,50,000 की राजस्व धनराशि प्राप्त हुई।
ये भी पढ़ें – अमरूतिया बाजार में उमड़ी आस्था की लहर, 501 कलशों के साथ श्री विष्णु महायज्ञ का शुभारंभ
जिलाधिकारी दीपक मीणा ने स्पष्ट कहा कि जनपद में अवैध खनन एवं ओवरलोडिंग किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि ऐसे मामलों में आगे भी इसी प्रकार की निरंतर और कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।
ये भी पढ़ें – पुलिस लाइन व शाखाओं का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर चेतावनी
AI निर्मित कासगंज (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में सड़क हादसे…
गोरखनाथ मंदिर में नितिन नवीन ने टेका मत्था यतीन्द्र मिश्र के साथ अजीत पाण्डेय की…
AI निर्मित राह चलते लोगों में दहशत लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। उत्तर प्रदेश की…
AI निर्मित अलीगढ़ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में देर रात एक…
AI निर्मित सेना को चाहिए 2300 हेक्टेयर जमीन, अफसरों के आंकड़ों में उलझा मामला! हाईकोर्ट…
फोटो goo नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नीतियों और…