अज्ञात वाहन की चपेट में आने से अधेड़ की हालत नाजुक

■यज्ञ से फिता काटकर घर जाते समय हुआ हादसा

■मौके पर डायल 112 ने 108 एम्बुलेंस से भिजवाया अस्पताल

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम सभा सिंदुरिया टोला मुरली बारी निवासी दिनेश चौरसिया पुत्र बहादुर चौरसिया की बीते रात सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल गए जिन्हें इलाज हेतु बीआरडी मेडिकल कॉलेज में इलाज हेतु भेजा गया।
दरअसल दिनेश चौरसिया 45 वर्ष करीब 11 बजे रात को सिंदुरिया में हो रहे रुद्र महायज्ञ से फिता
काटकर वापस अपने घर मुरली बारी जारहे थे कि सिंदुरिया सिसवां मार्ग पर हरिहरपुर के सामने सिसवां मार्ग की तरफ से आ रही अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल में ठोकर मार दिया।जोरदार ठोकर से दिनेश सड़क पर गिर गए जिससे सर में गंभीर चोटें आई और वह मूर्छित होकर गिर गये।राहगीरों की सूचना पर डायल 112 ने घटना स्थल पर पहुंचकर 108 एम्बुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जगदौर ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल महाराजगंज रेफर कर दिया। जिला चिकित्सालय के डॉक्टरों ने गहन परीक्षण के बाद स्थिति को नाजुक देखते हुए बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर भेज दिया ।
थानाध्यक्ष अजीत प्रताप सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिली है तहरीर मिलने के बाद कार्यवाही की जाएगी।

rkpnews@desk

Recent Posts

सरोजिनी नायडू से वरुण भाटी तक: 13 फरवरी को जन्मे प्रेरणास्रोत

🔹 13 फरवरी को जन्मे प्रमुख महान व्यक्ति🔸 सरोजिनी नायडू (जन्म: 13 फरवरी 1879 –…

15 minutes ago

आज के दिन हुए निधन: 13 फरवरी की ऐतिहासिक स्मृतियाँ

📌 13 फरवरी को हुए प्रमुख निधन: इतिहास में दर्ज महान व्यक्तित्वों को श्रद्धांजलि13 फरवरी…

16 minutes ago

आज का इतिहास 13 फ़रवरी: युद्ध, विज्ञान और राजनीति की बड़ी कहानियाँ

📜 13 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण ऐतिहासिक घटनाएँ 🗓️ आज का इतिहास: 13 फ़रवरी की प्रमुख…

20 minutes ago

आज का राशिफल: जानिए किस राशि की चमकेगी किस्मत

🌟 आज का राशिफल | दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal Today) राशिफल की गणना ग्रह-नक्षत्रों की…

1 hour ago

जन्म तारीख से जानें आज का पूरा हाल

🔮 आज का मूलांक राशिफल: 1 से 9 तक सभी मूलांकों का विस्तृत अंक ज्योतिष…

1 hour ago

आज का पंचांग 13 फरवरी 2026: जानिए एकादशी व्रत, राहुकाल और शुभ योग

पंचांग 13 फरवरी 2026: आज फाल्गुन कृष्ण एकादशी, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और चौघड़ियाआज 13 फरवरी…

1 hour ago