बड़हलगंज (राष्ट्र की परम्परा)
नगर पंचायत बड़हलगंज के समुचित विकास हेतु चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर ने लखनऊ में नगर विकास मंत्री एके शर्मा से मुलाकात नगर के विकास के लिए धन आवंटन करने हेतु प्रस्ताव दिया।
सोमवार को लखनऊ स्थित नगर विकास मंत्री एके शर्मा के आवास पर पहुंचे चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर ने कहा कि बड़हलगंज गोरखपुर जनपद का प्रमुख नगर पंचायत होने के साथ ही एक अग्रणी व्यवसायिक केंद्र हैं। नगर का विस्तार होने के कारण कई गांव नगर में शामिल हुए हैं, ऐसे में नगर के विभिन्न वार्डों में सड़क, नाली, पथ प्रकाश, नदी व छठ घाट, पोखरे का सुंदरीकरण, नगर पंचायत के कार्यालय का निर्माण, दोहरीघाट बड़हलगंज पुल के दोनो तरफ जाली, मुक्तिपथ पर शवदाह प्लेटफॉर्म व इलेक्ट्रिक शवदाह संयंत्र के साथ साथ बारात घर व सामुदायिक शौचालय जैसे विकास कार्यों की अत्यंत आवश्यकता है। उमर ने इस संबंध में मांग पत्र सौंपा और जल्द से जल्द धन आवंटन करने का निवेदन किया है। उमर ने बताया कि नगर विकास मंत्री ने सभी मांगों को जनहित में देखते हुए जल्द से जल्द शासन द्वारा धन आवंटन करने की बात कही है। इस दौरान पवन यादव, निखिल गुप्ता, प्रवीण शाही, उमेश यादव, विकास गौंड मौजूद रहें।
श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ एवं विग्रह प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव, बनकटाशिव सल्लहपुर देवरिया: षष्ठम दिवस पर उमड़ा जनसैलाब…
कुशीनगर में RTE ऑनलाइन लॉटरी में बच्चों को निजी विद्यालयों में मिला मुफ्त प्रवेश कुशीनगर…
ब्रिटिश कॉल मे व्यापार के लिए बना रेलवे स्टेशन हाल्ट मे तब्दील -रविप्रताप सिंह बरहज/देवरिया(राष्ट्र…
22 फरवरी को विशेष अभियान दिवस, मतदाता सूची में नाम जोड़ने का सुनहरा अवसर कुशीनगर…
4 शातिर गिरफ्तार, माल व 2 बाइक बरामद देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया में झपटमारी…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आकांक्षी विकास खंड बघौली में पीएम विश्वकर्मा लाभार्थियों के…