वार्षिकोत्सव में मेधावी छात्र-छात्राओं का हुआ सम्मान

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के नगर पंचायत मगहर स्थित सेंट जेवियर्स एकेडमी में वार्षिकोत्सव, पुरस्कार वितरण एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसके मुख्य अतिथि ई. अरुण गुप्ता ने मां सरस्वती का पूजन-अर्चन कर समारोह का शुभारंभ किया। प्रधानाचार्य जया राय ने मुख्य अतिथि को बुके भेंट करके स्वागत किया। विद्यालय की छात्राओं ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर अतिथियों का अभिवादन किया। कार्यक्रम में विभिन्न कक्षाओं के प्रथम, द्वितीय के साथ मेघावी छात्रों को पुरस्कृत कर हौंसला बढ़ाया।
वार्षिकोत्सव को संबोधित करते हुए डायरेक्टर ई. अरुण गुप्ता ने कहा कि आज हम अपने वार्षिक समारोह में एक साथ आए हैं, जो हमारे लिए खुशी और गर्व का क्षण है। यह साल हमारे लिए बहुत सफल रहा है और हम अपने सभी छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों को उनके समर्पण और मेहनत के लिए बधाई देना चाहता हूं।
विगत दोनों संपन्न हिंदुस्तान ओलिंमपियाड के टॉप 10 में शामिल स्कूल की माही सिंह, अक्षत, नईफा परवीन, प्रिया मौर्या, जनरल नॉलेज कॉम्पीटिशन के विजेता सूर्यांश चौरसिया, स्कूल फर्स्ट रैंकर्स अक्षत, भोलू जायसवाल, लव्या, अंशिका यादव, शिवम, अनम शबा, परिधि, अर्पिता सहित द्वितीय व तृतीय स्थान पर आने वाले सभी बच्चों को मैडल और सर्टिफिकेट प्रदान कर सम्मानित किया गया।


इस अवसर पर स्कूल के बच्चों सहित अभिभावक, शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

जलते पुतले, बढ़ते रावण: दशहरे का बदलता अर्थ

पुतलों का दहन नहीं, मन और समाज में छिपी बुराइयों का संहार ही दशहरे का…

5 minutes ago

मिठाई ताजा या पुरानी? काउंटर पर ‘टुडे’ लिखा, खाद्य सुरक्षा विभाग से जवाब मांग रहे सवाल

देवरिया में मिठाई की दुकानों पर ‘टुडे’ का खेल! पुरानी मिठाई को ताजा बताकर बेचने…

5 hours ago

₹2 के चक्कर में रेस्टोरेंट पर ₹1.06 लाख की मार! ₹18 की बोतल ₹20 में बेचना पड़ा भारी

ग्राहक के दो रुपये लौटाने से इनकार पड़ा महंगा, उपभोक्ता आयोग का बड़ा आदेश; जानिए…

5 hours ago