देवीपाटन मन्दिर जाने के लिए बस सेवा न होने से, मेलार्थी परेशान

उतरौला,बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा) राजकीय देवी पाटन मेला जाने आने के लिए रोडवेज विभाग सरकारी बसों का संचालन नहीं करता है। मजबूरन मेला में आने जाने वाले लोग निजी बसों से यात्रा करने को मजबूर हैं।
सरकार ने बलरामपुर जिले के तुलसीपुर तहसील का मशहूर देवी पाटन मेला को सरकार ने राजकीय मेला घोषित कर रखा है। इस मेले में दूर दूर से काफी लोग आते जाते हैं। आस पास के जिलों व दूरस्थ जिलों के लोग नवरात्र में आकर देवी मां का दर्शन करते हैं और अपनी मनौती को पूरा करते हैं। सैकड़ों वर्ष से चले आ रहे नवरात्र मेले में दर्शनार्थियों की भारी भीड़ रहती है। मेले में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन क ई बार जिले व पुलिस अधिकारियों की बैठक करके व्यवस्था चुस्त दुरुस्त करते हैं। मेले के कमान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का होने से अधिकारी बस संचालन नहीं कर रहे हैं। उतरौला तहसील मुख्यालय पर आधुनिक बस स्टेशन होने पर रोडवेज अधिकारी लापरवाही से मेला देवि पाटन के लिए बसों का संचालन नहीं करते हैं। सिद्धार्थ नगर, बस्ती व गोरखपुर जिले से तमाम श्रद्वालु इस मेले में आते हैं। लेकिन बसों का संचालन नहीं होता है। इस मार्ग पर बस्ती, डुमरियागंज, उतरौला, बलरामपुर होते हुए मेला देवी पाटन के लिए रोडवेज बस सेवा नहीं है। मजबूरन मेले के दर्शनार्थी इस मार्ग पर चल रही प्राइवेट बस,टैक्सी से यात्रा दूना किराया देकर करते हैं। लोकतंत्र सेनानी चौधरी इरशाद अहमद ने मुख्यमंत्री को भेजे शिकायत पत्र में समीप के जिले के साथ उतरौला से मेला देवी पाटन के लिए राजकीय बस सेवा संचालन की मांग की है।

Editor CP pandey

Recent Posts

भारतीय राजनीति के अजातशत्रु भारत रत्न पंडित अटल बिहारी वाजपेयी

नवनीत मिश्र भारतीय राजनीति के इतिहास में कुछ ऐसे नेता आए हैं, जिनका व्यक्तित्व और…

6 hours ago

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में स्वास्थ्य समिति शासी निकाय की बैठक सम्पन्न

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में स्वास्थ्य समिति शासी निकाय की…

6 hours ago

यातायात नियमों के उल्लंघन पर सख्ती, 128 वाहनों का ई-चालान, एक वाहन सीज

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य…

6 hours ago

सांसद खेल स्पर्धा 2025 का उद्घाटन

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)क्रीड़ा अधिकारी रवि कुमार निषाद ने बताया कि सांसद खेल स्पर्धा-2025 का…

6 hours ago

चोरी के वाहन से शराब तस्करी करते तीन गिरफ्तार

206 लीटर अवैध शराब व फर्जी नंबर प्लेट बरामद देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) जनपद में…

6 hours ago

अटल जन्म शताब्दी की पूर्व संध्या पर बस्ती में दीपोत्सव, स्वच्छता अभियान व श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित

बस्ती (राष्ट्र की परम्परा) देश के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी…

6 hours ago