राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए जिले के अधिकारियों के साथ बैठक सम्पन्न

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । आगामी 09 सितम्बर 2023 को जनपद न्यायालय में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत का अधिकाधिक लाभ आमजन को दिये जाने के उद्देश्य से विधिक सेवा प्राधिकरण, बहराइच के अध्यक्ष,जनपद न्यायाधीश के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव,नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत विराट शिरोमणि की अध्यक्षता में मीटिंग हाल, सिविल कोर्ट परिसर बहराइच में सिटी मजिस्ट्रेट,नोडल अधिकारी, कलेक्ट्रेट बहराइच एवं उपजिलाधिकारी, मोतीपुर, तहसीलदार कैसरगंज, तहसीलदार नानपारा, तहसीलदार पयागपुर, तहसीलदार सदर, जिला पंचायत राज अधिकारी, श्रम प्रवर्तन अधिकारी, बहराइच एंव अन्य के साथ बैठक करते हुये उन्हें निर्देशित किया गया कि अधिकाधिक वादों को चिन्हित कर उनका निस्तारण आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में किया जाये। साथ ही समस्त अधिकारियों से पिछले राष्ट्रीय लोक अदालत से अधिक संख्या में वादों का निस्तारण इस राष्ट्रीय लोक अदालत में किये जाने की अपेक्षा की गयी। इस बैठक में समस्त अधिकारियों से लोक अदालत को सफल बनाने में आ रही बाधाओं के बारे में पूछा गया तथा इस संबंध में उनके सुझाव भी लिये गये।

rkpnews@desk

Recent Posts

PWD निर्माण कार्यों में रॉयल्टी भुगतान व्यवस्था को लेकर प्रदेशभर के ठेकेदारों की बढ़ी चिंता

उत्तर प्रदेश के ठेकेदारों ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार, उपखनिज रॉयल्टी भुगतान व्यवस्था पर तत्काल…

1 day ago

व्यथा धरा की

सुन कर मन की व्यथा धरा की ,आकाश को रोना पड़ेगाएक दिन ऐसा आएगाजब क्षितिज…

1 day ago

प्रतिरोध स्वयं  का

✍️ सोनम सोनी आज मन का सागर शांतहो गया --- क्यों ।वो उथल-पुथल, हलचल हलचल,उलझन…

1 day ago

सरकारी योजना का लाभ पाने का मौका, जरूरी दस्तावेजों के साथ 31 जुलाई को पहुंचें हाटा

कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन…

2 days ago

यात्रियों की सुरक्षा के लिए देवरिया स्टेशन पर चला विशेष चेकिंग अभियान

देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…

3 days ago