भाटपार रानी/देवरिया
(राष्ट्र की परम्परा)
प्राप्त समाचार के मुताबिक 28 फरवरी को दिन के 11,30 बजे से बनकटा विकाश खण्ड क्षेत्र के समस्त विभाग एवं सभी जन प्रतिनिधि ग्राम प्रधान एवं क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक संपन्न हुई इस बैठक की अध्यक्षता ब्लाक प्रमुख श्रीमती विंदा सिंह कुशवाहा ने किया।
वहीं इस बैठक में क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने अपने अपने क्षेत्र में नाली सड़क निर्माण सहित अन्य जनहित के मुद्दे पर अपने अपने प्रस्ताव दिए हैं।
बाकी इस बैठक का माहौल शांतिपूर्ण रहा इस बैठक में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी, सिंचाई से संबंधित कर्मचारी, विद्युत से संबंधित कर्मचारी, सहित विकासखंड क्षेत्र में कार्यरत अन्य संबंधित सभी विभागों के आधिकारी एवं कर्मचारियों ने भाग लिया यह बैठक देर शाम 3:00 बजे तक चली है ।
वही इस बैठक में अपने संबोधन में ब्लॉक प्रमुख विंदा सिंह कुशवाहा ने अपने-अपने क्षेत्र के विकास से संबंधित कार्य योजना प्रस्तुत करने का आह्वान किया।
वहीं खंड विकास अधिकारी बनकटा के द्वारा समस्त जनप्रतिनिधि जन से विकास के योजनाओं में सहयोग एवं बराबर सहभागिता का निर्वहन करने की अपील की गई वहीं एडिओ पंचायत रविंद्र कुमार ने सरकार द्वारा चलाई जा रही तमाम सारी योजनाओं के बारे में विस्तार से समस्त ग्राम प्रधान एवं क्षेत्र पंचायत सदस्यों को अवगत कराया जबकि प्रधान संघ के अध्यक्ष अनिल यादव के द्वारा अपने संबोधन में एक दूसरे के पूरक के रूप में निरंतर कार्य करते हुए विकास के पथ पर बनकटा विकासखंड क्षेत्र को अग्रसर रखते हुए नव कीर्तिमान स्थापित करने की बात कही।
कुशीनगर में RTE ऑनलाइन लॉटरी में बच्चों को निजी विद्यालयों में मिला मुफ्त प्रवेश कुशीनगर…
ब्रिटिश कॉल मे व्यापार के लिए बना रेलवे स्टेशन हाल्ट मे तब्दील -रविप्रताप सिंह बरहज/देवरिया(राष्ट्र…
22 फरवरी को विशेष अभियान दिवस, मतदाता सूची में नाम जोड़ने का सुनहरा अवसर कुशीनगर…
4 शातिर गिरफ्तार, माल व 2 बाइक बरामद देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया में झपटमारी…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आकांक्षी विकास खंड बघौली में पीएम विश्वकर्मा लाभार्थियों के…
देवरिया रोजगार महोत्सव 2026: 24 फरवरी को राजकीय आईटीआई में जॉब का सुनहरा मौका, 15+…