लार/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) बैठक का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष पं0 गिरीशचन्द्र तिवारी ने किया।
स्थानीय ब्लॉक सभागार में आयोजित क्षेत्र पंचायत सदस्यों ग्राम प्रधानों की बैठक में गत बैठक की कार्यवाही पर विचार विमर्श के साथ ही विभिन्न प्रस्तावों का अनुमोदन किया गया जिसमे साढ़े पांच करोड़ के कार्यो का प्रस्ताव पास किया गया। स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, कन्या सुमंगला योजना के साथ ही गोवंश आश्रय स्थल सहित केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के सम्बंध में चर्चा की गई ।बैठक को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष पण्डित गिरीशचन्द्र तिवारी ने कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं के सफल क्रियान्वयन में पंचायत प्रतिनिधियों की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है ।आम जनता की जरूरतों के साथ ही उनकी समस्याओं के निराकरण की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी जनप्रतिनिधियों व स्थानीय स्तर के अधिकारियों की है । उन्होंने अधिकारियों से पंचायत प्रतिनिधियों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए काम करने की जरूरत पर जोर दिया ।ब्लॉक प्रमुख अनुभा सिंह ने कहा कि विकास योजनाओं के क्रियान्वयन के साथ ही जनसमस्याओं के निस्तारण में पंचायत प्रतिनिधियों को हर स्तर पर सहयोग का भरोसा दिलाते हुए कहा कि किसी भी तरह की उदासीनता पाए जाने पर कार्यवाही होगी ।
सभी प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त प्रमुख प्रतिनिधि अमित सिंह बबलू ने किया।
संचालन खण्ड विकास अधिकारी आनंद प्रकाश ने किया।
उक्त अवसर पर उमेश यादव,प्रधानसंघ अध्यक्ष आसनारायण सिंह,अजय दूबे वत्स,अशोक यादव,राजित यादव,जाहिद, मनजीत यादव,गोबर्धन आदि मौजूद रहे।
Ai निर्मित पुतिन से गुप्त सौदेबाजी, जेलेंस्की पर दबाव और डीजल कारोबार ने बढ़ाई दुनिया…
Aiनिर्मित 22 अक्टूबर को पुण्यतिथि एवं निधन विशेष | इतिहास, साहित्य, स्वतंत्रता संग्राम और समाज…
जानिए 22 अक्टूबर को जन्मे देश के महान व्यक्तित्वों का योगदान लेखक: अभिषेक कुमार 22…
न्यू कॉलोनी में दर्द निवारक क्लिनिक एवं आरवी पैथोलॉजी का शुभारंभ, बेहतर इलाज की सुविधा…
लेखक: अभिषेक कुमार 22 अक्टूबर का ऐतिहासिक महत्वइतिहास के पन्नों में 22 अक्टूबर की तारीख…
22 अक्टूबर 2026 राशिफल: पापांकुशा एकादशी पर इन 5 राशियों के खुल सकते हैं तरक्की…