नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए बैठक

कमिश्नर की अध्यक्षता में हुई बैठक, कहा – निष्पक्ष, भयमुक्त, शान्तिपूर्ण मतदान सम्पन्न कराना हम सब की है जिम्मेदारी

सिद्धार्थनगर(राष्ट्र की परम्परा)। नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के लिए आयुक्त बस्ती मण्डल योगेश्वर राम मिश्र की अध्यक्षता एवं पुलिस महानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र आर.के.भारद्वाज, डीएम, एसपी एवं सीडीओ की उपस्थिति में जिलाधिकारी कक्ष में बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में आयुक्त योगेश्वर राम मिश्र ने नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के लिए सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गयी। एसपी अमित कुमार आनन्द ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद में पर्याप्त पुलिस/फोर्स उपलब्ध है। आयुक्त ने कहा कि निर्वाचन आयोग द्वारा दिये गये निर्देश का शत-प्रतिशत पालन किया जाये।

आयुक्त ने जिला आबकारी अधिकारी को निर्देश दिया कि अवैध शराब की विक्री एवं शराब का वितरण बन्द हो। इसके लिए छापेमारी कर कार्यवाही करने का निर्देश दिया। आयुक्त ने समस्त उपजिलाधिकारी एवं क्षेत्राधिकारी को निर्देश दिया कि क्षेत्र में भ्रमण करे। सभी तहसीलो पर एम्बुलेंस की व्यवस्था अवश्यक होनी चाहिए। बिद्युत आपूर्ति निर्वाध रूप से संचालित रहे। पोलिंग बूथो पर पेय पदार्थ, ज्वलनशीन सामग्री लेकर कोई न आये। योगेश्वर राम मिश्र ने कहा कि निष्पक्ष, भयमुक्त, एवं शान्तिपूर्ण मतदान सम्पन्न कराना हम सब की जिम्मेदारी है। आप लोग अपने दायित्वों का निर्वहन करे। डीएम संजीव रंजन ने जानकारी देते हुए बताया कि समस्त तैयारियां पूर्ण कर ली गयी है।

rkpnews@desk

Recent Posts

Lockdown in India: क्या देश में लगेगा लॉकडाउन? हरदीप पुरी ने अफवाहों पर दिया बड़ा बयान

Lockdown in India: मिडिल ईस्ट में जारी संकट और बढ़ती तेल कीमतों के बीच भारत…

60 minutes ago

Petrol Diesel Price: सरकार ने घटाई एक्साइज ड्यूटी, जानें कितनी सस्ती होगी पेट्रोल-डीजल की कीमत

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच बढ़ते वैश्विक ऊर्जा संकट को देखते हुए भारत सरकार ने पेट्रोल…

2 hours ago

कराची पोर्ट पहुंचा चीनी युद्धपोत ‘The King’, क्या ईरान जंग से जुड़ा है मामला?

ईरान-अमेरिका तनाव के बीच एक और बड़ी खबर सामने आई है। चीन की नौसेना का…

4 hours ago

US-Iran Tension: ट्रंप ने 10 दिन के लिए रोके एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमले, बातचीत के संकेत

US-Iran Tension: अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच एक अहम घटनाक्रम…

4 hours ago

एलपीजी आवंटन में नई गाइडलाइन लागू, आवश्यक सेवाओं को मिलेगी प्राथमिकता

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में वाणिज्यिक एलपीजी (Liquefied Petroleum Gas) के आवंटन को लेकर…

14 hours ago

मिशन शक्ति फेज-5: जागरूकता अभियान से महिलाओं में बढ़ा आत्मविश्वास

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य…

14 hours ago