बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । 59वीं वाहिनी मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल नानपारा के द्वारा वाहिनी के अधीनस्थ ‘एफ’ समवाय लौकाही के कार्यक्षेत्र में ग्राम पंचायत भवन करमोहना में मानव चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया ।
शिविर का आयोजन शक्ति सिंह ठाकुर कमान्डेंट 59वीं वाहिनी के निर्देशानुसार किया गया , जिसमें डॉ आकिब अजाज द्वारा 58 पुरुष, 65 महिला व 57 बच्चे कुल 180 का निशुल्क उपचार किया गया ,और दवाइयों का वितरण किया गया। ग्रामीणों को विभिन्न बीमारियों से बचने एवं स्वच्छता बनाए रखने के लिए जागरूक किया गया ।इस शिविर के आयोजन से सीमावर्ती गाँव के अग्नीगाँव,अन्धपुरवा, कावापुरवा, कालोनी मामा का डेरा एवं अन्य सीमावर्ती गाँव के ग्रामीण लाभान्वित हुए । इस अवसर पर डॉ आकिब अजाज द्वारा जैसी बीमारियाँ के बारें में ग्रामीणों को जागरूक किया गया ।
इस कार्यक्रम के दौरान वाहिनी के अधिकारी, सीमा चौकी प्रभारी, ग्राम प्रधान सिराजुल अहमद तथा 59वीं वाहिनी के अन्य बलकर्मी व गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे ।
Ai निर्मित राष्ट्र की परम्परा | घरेलू नुस्खेकई बार घर में स्वादिष्ट सब्जी बनाते समय…
फोटो Ai निर्मित लेखक: गौरव कुशवाहाविशेष प्रस्तुति | पर्यटन एवं संस्कृति बारिश की बूंदें, ठंडी…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। क्षेत्रीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता-2026 में न्याय पंचायत पकड़ी नौनिया के…
वेतन भुगतान से लेकर स्कूलों में भोजन की गुणवत्ता तक की ली जानकारी, समयबद्धता और…
त्रिवेणी शुगर मिल रामकोला के कारखाना प्रबंधक मानवेंद्र राय ने किया शुभारंभ गोरखपुर(राष्ट्र क़ी परम्परा)त्योहारों…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। थानों में लंबित माल के निस्तारण को लेकर महराजगंज पुलिस ने…