बीटीएसएस की राष्ट्रीय मंत्री डॉ.सोनी सिंह सहित दर्जनों सम्मानित
संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय जनता पार्टी के महिला मोर्चा द्वारा जिला कार्यालय पर आयोजित सम्मान समारोह में समाज में महत्वपूर्ण योगदान देने वाली मातृ शक्ति को सम्मानित किया गया। समारोह का शुभारंभ देश की पूर्व विदेश मंत्री स्व. सुषमा स्वराज के चित्र पर पुष्प अर्पित व दीप प्रज्ज्वलित कर हुआ।
सम्मान समारोह की मुख्य अतिथि महिला मोर्चा की क्षेत्रीय महामंत्री निहारिका त्रिपाठी जन स्वास्थ्य एवं समाज सेवा में अपना योगदान देने वाली भारत तिब्बत समन्वय संघ की राष्ट्रीय मंत्री डा. सोनी सिंह (अध्यक्ष,रोटरी क्लब), राज्य पुरस्कार से सम्मानित शिक्षिका इंदु यादव, डा. अंजली, डा.रिचा त्रिपाठी, ज्योति पांडेय, तारा देवी मनीषा राय, पूर्णिमा श्रीवास्तव, पूनम यादव, गीता यादव, क्रांति देवी, पर्वतारोही रजनी राव, शांभवी राय, सावित्री देवी, विनीता राय, प्रियंका यादव सहित समाज उत्कृष्ट कार्य करने वाली दर्जनों महिलाओं को प्रशस्ति पत्र व अंग वस्त्र प्रदान कर सुषमा स्वराज अवार्ड से सम्मानित किया।
सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि महिला मोर्चा की क्षेत्रीय महामंत्री निहारिका त्रिपाठी ने कहा कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में तरक्की कर रही हैं। उन्होंने महिलाओं के अधिकारों के प्रति सचेत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश की बहनें जागरूक होकर सभी क्षेत्रों में अपनी उपस्थिति दर्ज करा रही है और उन्हे अनेक जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी मिल रहा है।
समारोह की अध्यक्षता महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष नीरज गुप्ता व संचालन तारा राय ने किया।
इस अवसर पर अपना दल की महिला जिलाध्यक्ष माया गौड़, मंडल अध्यक्ष बघौली फूलमती जायसवाल, बेलहर मंडल अध्यक्ष संगीता मौर्या, जिलामंत्री उषा पाण्डेय जिला उपाध्यक्ष शिखा अग्रहरी, कमला गौड़, सुमन शर्मा सहित सैकड़ो नारी शक्ति उपस्थित रहीं।
आधुनिक तकनीकों से जुड़ेगा पशुधन विकास प्रशिक्षण केंद्र, किसानों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण बस्ती (राष्ट्र…
https://twitter.com/ANI/status/2102240475470254538?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2102240475470254538%7Ctwgr%5E9e1336f1180d7306594b8892e736051497353cd9%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.prabhatkhabar.com%2Fstate%2Fmaharashtra%2Fiit-bombay-student-suicide-case-dean-suryanarayana-doolla-suspended सौजन्य से ANI मुंबई (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)मुंबई स्थित IIT बॉम्बे में एक छात्र…
कालकाजी मंदिर के पास किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, मुठभेड़ के बाद एक आरोपी गिरफ्तार दिल्ली…
शिलॉन्ग (राष्ट्र की परम्परा)। मेघालय उच्च न्यायालय ने राज्य की जेलों में सजा पूरी होने…
आगरा में ‘मीट एट आगरा-2026’: फुटवियर उद्योग को वैश्विक बाजार से जोड़ने की तैयारी आगरा…
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। अमेरिका और भारत के बीच व्यापार तथा रणनीतिक रिश्तों…