महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। यात्रियों की यात्रा को बेहतर बनाने के लिए सरकार ने सड़क चौड़ीकरण में जुटी हुई है लेकिन रोड पर चलने वाले कुछ लोग अभी भी रोड पर ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाते फर्राटे भर रहे हैं। सिंदुरिया थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत परसा मीर निवासी जिलेदार पुत्र हबीब साइकिल लेकर अपने घर से सिंदुरिया बाजार करने के लिए जा रहे थे कि निचलौल की तरफ से आ रही है एक मारुति कार ने साइकिल को ठोकर मार दिया।जिससे साइकिल सवार गिरकर लहू-लुहान हो गया। जिसको मारुति सवार ने दरिया दिली दिखाते हुए घायल को अपने गाड़ी में बिठाकर दवा इलाज के लिए महराजगंज ले गया। प्राप्त समाचार के अनुसार जिलेदार पुत्र हबीब अपने घर परसा मीर से मार्केट करने सिंदुरिया जा रहे थे कि परसा मीर गेट से सौ मीटर आगे निचलौल की तरफ से आ रही तेज रफ्तार मारुति कार ने पीछे से ठोकर मार दिया जिससे साइकिल सवार गिरकर बुरी तरह जख्मी और लहू-लुहान हो गया जिसमें उसके पैर तथा सर में काफी गंभीर चोटें आई और उसके साइकिल की आगे का पहिया भी टूट गया। घायल व्यक्ति को मारुति कार चालक ने अपनी मारुति में बैठा कर महराजगंज किसी प्राइवेट हॉस्पिटल में इलाज करवा रहा है।थानाध्यक्ष अखिलेश वर्मा ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी।
बलिया (राष्ट्र की परम्परा) निःशुल्क राशन वितरण 2026: 8 से 26 फरवरी तक फ्री राशन,…
21 फ़रवरी का इतिहास: क्यों महत्वपूर्ण है यह दिन?21 फ़रवरी का इतिहास विश्व और भारत…
पंचांग 21 फरवरी 2026: वरद चतुर्थी, शुभ मुहूर्त, राहुकाल और आज का संपूर्ण पंचांग पंचांग…
श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ एवं विग्रह प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव, बनकटाशिव सल्लहपुर देवरिया: षष्ठम दिवस पर उमड़ा जनसैलाब…
कुशीनगर में RTE ऑनलाइन लॉटरी में बच्चों को निजी विद्यालयों में मिला मुफ्त प्रवेश कुशीनगर…
ब्रिटिश कॉल मे व्यापार के लिए बना रेलवे स्टेशन हाल्ट मे तब्दील -रविप्रताप सिंह बरहज/देवरिया(राष्ट्र…