शहीद परिवार गौरव समारोह 2023 एवं वीररस कवि सम्मेलन संपन्न

मुम्बई (राष्ट्र की परम्परा) ईशान्य मुंबई के सांसद मनोज कोटक एवं युवक प्रेरणा फाउंडेशन की ओर से लगातार 6वें वर्ष शहीद परिवार गौरव समारोह एवं वीररस कवि सम्मेलन का आयोजन कालीदास ग्राउंड, पी के रोड, मुलुंड प.पर किया गया ।
इस कवि सम्मेलन में अंतर राष्ट्रीय स्तर के विख्यात कवि शशिकांत यादव ‘शशि’,दीपक पारेख,साक्षी तिवारी,
हेमंत पाण्डेय,जगदीश सोलंकी अपने वीर रस की कविता,गीत प्रस्तुत कर सभी श्रोताओ को देशभक्ती से ओतप्रोत कर दिया।
इस अवसर पर देश की सेवा में शहीद हुए 3 सैनिकों के परिवार जनों को मुख्य अतिथी आशीष शेलार (अध्यक्ष,मुंबई भाजपा) द्वारा सम्मानित किया गया।इस अवसर पर सैनिक अस्त्र शस्त्रों की प्रदर्शनी भी लोगों को देखने हेतु लगाई गई।
इस अवसर पर सम्मानित अतिथी के रुप में प्रकाश मेहता(पुर्व मंत्री),अशोक राय,जे पी सिंह, बिरजु मुंदडा,के.एन.
सिंह डॉ.मिलिंद शेजवल,डॉ.बाबुलाल सिंह, डॉ.सचिन सिंह, जे.के.ठक्कर, जयेश जोशी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर सैनिक अस्त्र शस्त्रों की प्रदर्शनी का उद्घाटन मेजर डॉ. अश्लेषा तावडे केलकर,संयोजन कैप्टन स्वामीनाथन एवं संचालन डॉ.श्वेता शेजवल द्वारा किया गया।
प्रदर्शनी को हजारों की संख्या में देखने पहुँचे। सांसद मनोज कोटक ने सभी कवियों को शाल,पुष्प गुच्छ एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।वही केतन कोटक ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Editor CP pandey

Recent Posts

टापू बने गांव, पानी बना पहरेदार, सोहगी बरवां में विकास की राह अब भी अधूरी

रोहुआ नाला पार करना रोज की मजबूरी, स्कूल तक पहुंचने में भी जल-भराव का रोड़ा,…

7 hours ago

आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों का मानदेय बढ़ा, अब मिलेंगे 12 हजार रुपये

सहायिकाओं को छह हजार प्रतिमाह, पांच लाख रुपये तक कैशलेश स्वास्थ्य बीमा की भी सौगात…

7 hours ago

प्रो. के. पी. सिंह ने दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलपति का कार्यभार ग्रहण किया

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के नव नियुक्त कुलपति प्रो. कृष्ण पाल…

7 hours ago

सीएचसी बनकटी में वसूली की शिकायत, जांच की मांग

भाजपा मंडल अध्यक्ष ने स्टाफ नर्स पर लगाए आरोप, इलाज-टीकाकरण के नाम पर रुपये लेने…

7 hours ago

ध्रुव की अटूट भक्ति का प्रसंग सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। हुसैनपुर स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में चल रहे श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा…

7 hours ago

भारतीय भाषाओं में ज्ञान-विज्ञान का विस्तार जरूरी, बीबीएयू में दो दिवसीय कार्यशाला का समापन

भारतीय भाषाओं को शिक्षा, शोध और ज्ञान-सृजन का सशक्त माध्यम बनाने पर जोर लखनऊ (राष्ट्र…

8 hours ago