संदिग्ध परिस्थितियो में विवाहिता की मौत

मायके वालों ने लगाया हत्या और घरेलू हिंसा का आरोप

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । थाना मोतीपुर अंतर्गत ग्राम गुलरिया जगतापुर निवासी राजकुमार पुत्र जिमीदार ने अपनी लड़की द्रोपदी की शादी छोटू पुत्र पतिराम निवासी गोपिया थाना मोतीपुर में विगत तीन वर्ष पूर्व किया था। मृतिका के दो बच्चे भी हैं। पिता राजकुमार ने बताया कि शादी के बाद से ही उसका पति छोटू पुत्र पतिराम ,ससुर पतिराम पुत्र पूसू, सास मौगी पत्नी पतिराम चचेरा भाई लेंगड़ पुत्र अज्ञात निवासी गोपिया थाना मोतीपुर बहराइच आए दिन मेरी लड़की को दहेज में मोटरसाइकिल व पैसे की मांग को लेकर प्रताड़ित करते थे। उपरोक्त ससुरालीजन मेरे पुत्री को कई बार जान से मारने की धमकी भी दे चुके थे। जिसपर बुधवार को सुबह मुझे ससुराली गांव वालों द्वारा सूचना मिली कि तुम्हारी लड़की की ससुराल में मृत्यु हो गई है। इस पर जब मैं अपनी लड़की के ससुराल पहुंचा तो देखा कि मेरी लड़की का शव आंगन में रखा हुआ है और उसके शरीर पर चोट के निशान मौजूद है तथा घर के सभी व्यक्ति फरार हैं। इस कारण मुझे पूर्ण विश्वास है कि उपरोक्त विपक्षीगणों ने रात को मेरी लड़की द्रोपदी को जान से मार दिया है। फिलहाल मोतीपुर पुलिस ने आवश्यक तथ्यों की जानकारी जुटाकर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए रवाना कर दिया है। इस संबंध में जब प्रभारी निरीक्षक मोतीपुर मुकेश कुमार सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि पीड़ित पिता के लिखित प्रार्थनापत्र पर थाना स्थानीय में दहेज हत्या का मुकदमा पंजीयन किया गया है। हालांकि मृत्यु का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा।

rkpnews@desk

Recent Posts

शाने हिंद फोरम ने दो सदस्यीय विधायिका लागू करने की वकालत की

हर सदन विजेता के साथ-साथ उप विजेता को भी मिले अधिकार- डा, अवधेश सिंह देवरिया…

1 hour ago

बिहार में दरिंदगी से दहला। मोतिहारी !

दुर्गा पूजा मेला देखने जा रहे दंपति को बनाया निशाना, महिला से सामूहिक दुष्कर्म; 8…

2 hours ago

बरेली पुलिस में प्रेम प्रसंग का मामला गरमाया! शाही थाने के हेड कांस्टेबल और महिला सिपाही पर गिरी गाज

सांकेतिक फोटो बरेली में पुलिस महकमे में हड़कंप! शादीशुदा हेड कांस्टेबल और महिला सिपाही के…

2 hours ago

71 हजार शिक्षकों ने मांगा मनपसंद स्कूल, 12 जिलों में फंसा काम; कब खुलेगा ट्रांसफर पोर्टल?

बिहार में 6 लाख शिक्षकों के तबादले पर फिर ब्रेक! 7 नवंबर से खुलेगा पोर्टल?…

2 hours ago