रंग–अबीर से बाजार गुलजार, पिचकारी बौछार तैयार

संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)। होली का बाजार रंग–गुलाल से गुलजार है। तो विभिन्न तरह की पिचकारियां भी सज–संवर कर रंगों की बौछार करने के लिए तैयार हैं। सोमवार को जनपद मुख्यालय सहित विभिन्न क्षेत्रों में सजी दुकानों पर होली की खरीदारी करने ग्राहकों की भीड़ उमड़़ पड़ी।
इस बार बाजार में अलग–अलग तरह की पिचकारी‚ गुब्बारे और अन्य आकर्षक सामान आए हैं। प्रेशर वाली पिचकारी 70 से 350 रुपये‚ टैंक रूपी पिचकारी 150 से 500 रुपये तक‚ स्पाइडर मैन‚ छोटा भीम आदि अलग–अलग मुखौटों को बच्चे खूब पसंद कर रहे हैं। बच्चों और युवाओं में खासा जोश व उमंग देखने को मिल रहा है।
होली को देखते हुए जगह–जगह रंग, अबीर–गुलाल की दुकानें अस्थायी और स्थायी लगी हुई है। केसरिया, लाल‚ हरा‚ पीला और गुलाबी अबीर–गुलाल की जबरदस्त मांग हैं। इसको देखते हुए थोक कारोबारी आर्डर को पूरा करने में व्यस्त हैं। तो फुटकर बेचने में व्यस्त हैं।
बड़ी व स्थाई दुकानों के अलावा सड़क किनारे लगे पटरी की दुकानों पर भी ग्राहक कम नहीं हैं। इन दुकानों पर पिचकारी, रंग, अबीर-गुलाल‚ मुखौटा‚ टोपी की खरीदारी जोरों चल रही है। ग्राहकों की भीड़ देख पटरी दुकानदार भी काफी खुश हैं। जिले के कई क्षेत्रों में सड़़क किनारे लगी दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ से जाम की स्थिति बन रही है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

इंसानियत जिंदा है: तविन फाउंडेशन ने कैंसर पीड़ित की मदद कर पेश की मिसाल

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय तविन फाउंडेशन (नई दिल्ली) की आनंद…

3 hours ago

योगी सरकार का एक्शन, पुलिस विभाग में व्यापक फेरबदल

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य…

14 hours ago

“रेवती की बहादुरी और महिला आरक्षण: बदलते भारत की नई तस्वीर”

नारी शक्ति का उभार: हेड कांस्टेबल रेवती की बहादुरी और महिला आरक्षण की ऐतिहासिक पहल…

15 hours ago

पांच दिन से लापता व्यक्ति की हत्या, सिर और धड़ अलग-अलग जगह मिले

बगहा में दिल दहला देने वाली वारदात, अधेड़ की हत्या कर शव के दो टुकड़े…

15 hours ago

फीस मनमानी पर सख्ती: अब 5 साल का हिसाब देना होगा, अभिभावकों को मिलेगी राहत

विद्यालयों में फीस पारदर्शिता को लेकर सख्त निर्देश, त्रिसदस्यीय समिति करेगी जांच महराजगंज (राष्ट्र की…

15 hours ago

नवमनोनीत सभासदों ने ली शपथ, विकास का लिया संकल्प

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के नगर पंचायत मगहर में गुरुवार दोपहर शासन…

15 hours ago