Categories: Uncategorized

साकीनाका के समता विद्या मंदिर स्कूल में मराठी राजभाषा दिवस संपन्न

मराठी भाषा बचाओ, मराठी पर गर्व करो, दिंडी के माध्यम से दिया गया बहुमूल्य संदेश

मुंबई (राष्ट्र की परम्परा ) कवि श्रेष्ठ कुसुमाग्रज की जयंती को पूरे देश में मराठी राजभाषा दिवस के रूप में उत्साह के साथ मनाया जाता है। साकीनाका स्थित समता विद्या मंदिर स्कूल के कक्षा 5 से 9 तक के विद्यार्थियों ने दिनांक 27/02/2025 को मराठी राजभाषा दिवस के उपलक्ष्य में ग्रंथ दिंडी का आयोजन किया। यह दिंडी समता शिक्षा संस्थान के सचिव राजेश सुभेदार एवं कार्यकारी अध्यक्ष ज्योति सुभेदार की पहल पर आयोजित की गई। सुबह 9 बजे से 11 बजे तक यह दिंडी ताल, मृदंग और वीणा की ध्वनि के साथ साकीनाका पारेरावाड़ी से तिलक नगर, असल्फा होते हुए निकाली गई।
महाराष्ट्र संतों और समाज सुधारकों की भूमि है, इसलिए यह दिंडी स्वराज्य के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज, जगद्गुरु संत तुकाराम महाराज, संत ज्ञानेश्वर, निवृत्तिनाथ, एकनाथ, मुक्ताई, कवि कुसुमाग्रज, पू.ल देशपांडे, अण्णाभाऊ साठे और मधु मंगेश कार्णिक की वेशभूषा में विद्यार्थियों ने इस दिंडी में भाग लिया और समाज को मराठी जागृत करने, मराठी भाषा बचाने और मराठी पर गर्व करने का बहुमूल्य संदेश दिया। इस अवसर पर स्कूल की प्राचार्य गीता बलोदी, वैशाली हांडे, प्रतीक्षा गोरे, मोरकर सर, भरत भोईर, रेशमा चासकर, राहुल सोनवणे व अन्य शिक्षकों ने दिंडी को सफल बनाने में कड़ी मेहनत की।

rkpnews@somnath

Recent Posts

कम्हरिंया खुर्द में नौ दिवसीय हनुमंत महायज्ञ का शुभारंभ, पंचांग पूजन से गूंजा गांव

वैदिक मंत्रोच्चारण और मंडप प्रवेश के साथ शुरू हुआ धार्मिक अनुष्ठान, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़…

54 minutes ago

सड़क दुर्घटनाओं पर लगाम के लिए प्रशासन सख्त, ओवरस्पीडिंग पर विशेष अभियान

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)जनपद में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को नियंत्रित करने और यातायात व्यवस्था को…

57 minutes ago

डॉ कोस्तुभ ने सुनी फरियाद

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथलखनऊ से कर रहे सीधीनिगरानी संबंधित अधिकारियों को तत्काल निस्तारण के निर्देश गोरखपुर(राष्ट्र…

1 hour ago

राफेल फैक्ट्री में कैमरा कांड, भारत को 114 जेट की मंजूरी

भारत द्वारा राफेल फाइटर जेट को ‘मेक इन इंडिया’ के तहत देश में बनाने की…

1 hour ago

दिल्ली के रोहिणी में सनसनी, नवजात अपहरण कांड का खुलासा

दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। राजधानी में सनसनीखेज घटना सामने आई है। Baba Saheb Ambedkar Hospital,…

2 hours ago

ITI मऊ में 20% सीटों पर सीधा प्रवेश, 23 फरवरी डेडलाइन

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। Government Industrial Training Institute Mau (ITI, मऊ) में आईएमसी कोटे के…

2 hours ago