बाबू गेंदा सिंह के पुण्यतिथि समारोह में जुटेंगे कई राजनीतिक दिग्गज

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
तमकुही विकास खंड के ग्राम पंचायत बरवा राजापाकड़ के सीताराम चौराहा पर स्थित गेंदा बाबू लघु माध्यमिक विद्यालय परिसर में, आगामी 15 नवंबर को स्वर्गीय बाबू गेंदा सिंह के पुण्यतिथि समारोह में नगर विकास मंत्री, सांसद, विधायक व राजनैतिक दिग्गज जुटेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बाबू गेंदा सिंह सेवा संस्थान की मासिक बैठक में चर्चा कर जिम्मेदारियां बांटी गई।
सोमवार बैठक को संबोधित करते हुए संस्थान के संचालक व कारपोरेट मंत्रालय भारत सरकार के हिन्दी भाषा सलाहकार समिति के सदस्य डा. पुनीत राय ने बताया कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व प्रदेश सरकार में मंत्री रहे स्वर्गीय बाबू गेंदा सिंह की 46 वीं पुण्यतिथि पर गेंदा सिंह लघु माध्यमिक विद्यालय परिसर में आयोजित होने वाली श्रद्धांजलि सभा में नगर विकास व ऊर्जा मंत्री एके शर्मा, सांसद देवरिया डा. रमापतिराम त्रिपाठी, सांसद कुशीनगर विजय कुमार दुबे, जनपद के सभी सात विधायक, जनप्रतिनिधि व भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय मौजूद रहेंग। केन यूनियन के डाइरेक्टर सत्येंद्र उर्फ गुड्डू शुक्ल ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, प्रदेश के प्रथम नेता प्रतिपक्ष, चार बार विधायक, एक बार सांसद व प्रदेश सरकार में दो बार मंत्री रहे, गेंदा बाबू का जनपद के विकास में महत्वपूर्ण योगदान रहा। बैठक की अध्यक्षता संस्थान के अध्यक्ष रजनीश राय ने की तथा संचालन एडवोकेट अशोक राय ने किया। इस दौरान नितिन राय, रमन राय, हारुन अंसारी, मेवालाल बरनवाल आदि उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

नेपाल की त्रासदी पर पिघला गोरखा समाज का दिल, 1.62 लाख की मदद

अपनों के दर्द में साथ खड़ा हुआ भारतीय गोरखा समाज, डमर बहादुर गुरुंग के नेतृत्व…

16 hours ago

बूथ मजबूत करने में जुटी सपा की लोहिया वाहिनी, 2027 की तैयारी पर जोर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी लोहिया वाहिनी की मासिक बैठक शनिवार को बसियवां स्थित समाजवादी…

17 hours ago

डीडीयू में 14 से 22 सितंबर तक विशेष बैक परीक्षा, मोबाइल-इलेक्ट्रॉनिक सामान पर रोक

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में विशेष बैक परीक्षा 14 सितंबर से…

17 hours ago

नहर में कूदी महिला, जान की बाजी लगाकर कूद पड़े दो किशोर

तेज बहाव में महिला को मौत के मुंह से खींच लाए कक्षा 10 के छात्र,…

17 hours ago

पानी में डूबी बस्ती, घरों में कैद ग्रामीण, जल निकासी को लेकर फूटा गुस्सा

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।विकासखंड परतावल की ग्राम पंचायत बरियारपुर के बेलहिया टोले में बरसात का…

17 hours ago

मोदी-शी-पुतिन की एक मंच पर मौजूदगी से बदलेगी दुनिया की आर्थिक तस्वीर?

ब्रिक्स सम्मेलन 2026: मोदी-शी-पुतिन एक मंच पर, महंगे तेल के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था और शेयर…

18 hours ago