Categories: Uncategorized

अष्टभुजा माता मंदिर प्रांगण में किया गया आम के पौधों का रोपण

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) अष्टभुजा माता मंदिर प्रांगण, अगस्तपार में अपने पर्यावरण संरक्षण यात्रा को आगे बढ़ाते हुए हिमांशु मिश्र व उनके साथियों ने विभिन्न प्रजातियों के आम के पौधों का रोपण किया। इस अवसर पर स्थानीय ग्रामवासियों, मंदिर समिति के सदस्यों एवं स्कूली बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का आयोजन रत्नगर्भा फाउंडेशन के तत्वावधान में किया गया, जिसमें 5 आम के पौधे जैसे कि दशहरी, लंगड़ा, चौसा, आम्रपाली और सफेदा आदि लगाए गए। इस पहल का उद्देश्य न केवल हरियाली बढ़ाना है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को फलदायी पर्यावरणीय लाभ देना भी है। रत्नगर्भा फाउंडेशन के अध्यक्ष हिमांशु मिश्र ने बताया कि हम पिछले 5 सालों से हर रविवार पौधे रोपित करते हैं और इस अभियान का उद्देश्य धार्मिक -सामाजिक स्थलों को हरा-भरा बनाना और समाज में पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाना है। उन्होंने यह भी बताया कि सभी पौधों के रखरखाव की जिम्मेदारी हमारे द्वारा सुनिश्चित की गई है।कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई गई।इस अवसर पर ग्राम प्रधान , शेखर मिश्र बुल्लू , स्वप्निल पांडेय ,अविनाश तिवारी, शुभ तिवारी ,अभिषेक मिश्र , मंदिर के पुजारी मिथिलेश तिवारी सहित तमाम पर्यावरण प्रहरी मौजूद रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

🌟 दैनिक राशिफल 16 सितम्बर 2025 🌟

राशिफल प्रस्तुति पंडित सत्य प्रकाश पाण्डेय गोरखपुर ✨ आज का दिन कई राशियों के लिए…

3 hours ago

लोक निर्माण विभाग में बड़ा फेरबदल, हुआ तबादला मिली नई तैनाती

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)उत्तर प्रदेश शासन ने सोमवार देर रात लोक निर्माण विभाग (PWD)…

4 hours ago

BJP उपाध्यक्ष निष्कासित, नाबालिग से जुड़े वीडियो पर बवाल

जनता का सवाल क्यों नहीं रुक रहा नेताओं का अश्लील हरकत ? सिद्धार्थनगर,(राष्ट्र की परम्परा…

4 hours ago

🚨 62 साल बाद रिटायर होगा आकाश का शेर MIG-21, 26 सितंबर को भरेगा आखिरी उड़ान

प्रतीकात्मक चंडीगढ़ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) भारतीय वायुसेना का गौरव और देश का पहला सुपरसोनिक…

5 hours ago

पंचायती राज विभाग और IIM लखनऊ के बीच MoU, पंचायत प्रतिनिधियों को मिलेगा प्रशासनिक, वित्तीय और तकनीकी प्रशिक्षण

लखनऊ,(राष्ट्र की परम्परा डेस्क) उत्तर प्रदेश में पंचायतों को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा…

5 hours ago

स्वास्थ्य विभाग ने किए बड़े स्तर पर तबादले, 9 चिकित्साधिकारी बने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक

RKPnews लखनऊ,(राष्ट्र की परम्परा डेस्क) उत्तर प्रदेश शासन ने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा संवर्ग में…

6 hours ago