मंदसौर ट्रिपल मर्डर से सनसनी: दंपती समेत तीन की गोली मारकर हत्या

मंदसौर (राष्ट्र की परम्परा)। साल 2025 के आखिरी दिन 31 दिसंबर की रात मध्यप्रदेश के मंदसौर शहर के गौल चौराहा क्षेत्र में सनसनीखेज ट्रिपल मर्डर की वारदात सामने आई है। यहां एक घर के अंदर दंपती समेत तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घर के अंदर आपसी विवाद के बाद गोलियां चलीं, जिसके बाद तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग जब मौके पर पहुंचे तो घर के अंदर तीन शव पड़े मिले। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।

सराफा कारोबार से जुड़ा था मामला

मृतकों की पहचान दिलीप जैन (58 वर्ष), उनकी पत्नी रेखा जैन और निम्बाहेड़ा निवासी सराफा व्यापारी विशाल सोनी के रूप में हुई है। दिलीप जैन मंदसौर में सोने-चांदी के थोक कारोबारी थे और उनके घर के भूतल पर ही सराफा कार्यालय संचालित होता था।

बताया जा रहा है कि बुधवार शाम विशाल सोनी दिलीप जैन के घर पहुंचे थे। इसी दौरान दोनों के बीच लेनदेन को लेकर विवाद हुआ। बातचीत के दौरान रेखा जैन भी चाय लेकर वहां पहुंचीं। विवाद बढ़ने के बाद गोली चलने और चाकू से हमले की बात सामने आ रही है, जिसमें तीनों की मौत हो गई। हालांकि पुलिस ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

भारी पुलिस बल और FSL टीम मौके पर

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीणा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तेरसिंह बघेल, कोतवाली टीआई पुष्पेन्द्र सिंह राठौर और वायडीनगर टीआई शिवांशु मालवीय भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। एफएसएल टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए।
पुलिस ने करीब एक घंटे से अधिक समय तक घर के अंदर जांच-पड़ताल की। इसके बाद तीनों शवों को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया।

ये भी पढ़ें – दक्षिण दिल्ली में छापा, 5.12 करोड़ नकद और 8.80 करोड़ के सोने-हीरे जब्त, मनी लॉन्ड्रिंग केस में शिकंजा

CCTV से मिले अहम सुराग

पुलिस को घर के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरों से महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। कुछ लोगों के घर के बाहर मौजूद होने की चर्चा भी सामने आई है, लेकिन पुलिस ने फिलहाल इसकी पुष्टि नहीं की है। पुलिस का कहना है कि घटना के वक्त घर अंदर से बंद था।

एसपी का बयान

एसपी विनोद कुमार मीणा ने बताया कि मौके से दो पुरुष और एक महिला के शव मिले हैं। तीसरे व्यक्ति के पास बंदूक और चाकू मिले हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पूरे मामले का खुलासा किया जा सकेगा। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और सभी पहलुओं से जांच जारी है।

सराफा व्यापारियों में दहशत

घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में सराफा व्यापारियों का जमावड़ा लग गया। दिलीप जैन के बड़े पैमाने पर कारोबार को देखते हुए लेनदेन विवाद की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस ने किसी भी कड़ी की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

ये भी पढ़ें – भविष्य के युद्ध की तैयारी: सेना 2026–27 को बनाएगी नेटवर्किंग और डाटा सेंट्रिसिटी वर्ष

Karan Pandey

Recent Posts

कथा में गूंजे श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के जयकारे, बधाई गीतों पर झूमे श्रद्धालु

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) हुसैनपुर स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा समारोह…

9 hours ago

हृदयाघात से चौकीदार की मौत समाज सेवी नंदन मिश्रा पीड़ित परिवार से मिले

भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा )विधानसभा सलेमपुर क्षेत्र के ग्राम सभा धरहरा (तकिया) निवासी बबलू प्रसाद (35)…

9 hours ago

पशुहारी में रहस्यमय बीमारी से तीन मौतें, केंद्रीय टीम बुलाने की मांग

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) विकासखंड सीयर की ग्राम पंचायत पशुहारी में एक ही परिवार…

1 day ago

अनंत सिंह के ऐलान से JDU में हलचल! बिहार MLC चुनाव में नीरज कुमार के खिलाफ डॉ. अनुज सिंह को देंगे समर्थन

बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…

2 days ago