अमरावती देवी स्मृति सम्मान से सम्मानित होगी मांडवी सिंह

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
जनपद कुशीनगर की लब्ध प्रतिष्ठित कवयित्री व शिक्षिका मांडवी सिंह को साहित्य शक्ति संस्थान पुरैना शुक्ल,बरहज, देवरिया के सौजन्य से वर्ष 2023 का प्रतिष्ठित सम्मान अमरावती देवी स्मृति सम्मान प्रदान किया जाएगा।यह सम्मान आगामी सप्ताह में रामकोला-कुशीनगर की धरती पर संस्था के सौजन्य से आयोजित एक भव्य साहित्यिक समारोह मे दिया जाएगा।मांडवी सिंह को यह सम्मान देने का निर्णय गत माह संस्था के शीर्ष पदाधिकारियों के बैठक मे लिया गया।संस्थान के राष्ट्रीय संचालक डाॅ.प्राणेश पंकज ने बताया कि रामकोला- कुशीनगर की वरिष्ठ कवयित्री व शिक्षिका मांडवी सिंह को यह सम्मान विगत एक वर्षो से संस्थान के पटल पर आयी रचनाओ की समीक्षा करने, समसामयिक विषयों पर नियमित लेखन करने के साथ देश विदेश के विविध पत्र पत्रिकाओं में नियमित प्रकाशित होकर संस्थान का गौरव बढाने के लिए दिया जाएगा।पाठको को बताते चले कि साहित्य शक्ति संस्थान देवरिया एक विशुद्ध साहित्यिक संस्था है जिसके विविध प्रदेशो और जनपदो मे वकाएदे पदाधिकारी नामित है।लगभग एक हजार रचनाकार इस संस्थान से जुड़कर साहित्य साधना करते है।यह संस्थान वर्ष मे दो बडे आयोजन कर के लगभग सौ रचनाकारों को सम्मान प्रदान करती है।इस संस्था का शीर्ष सम्मान अमरावती देवी स्मृति सम्मान है।यह सम्मान प्रत्येक वर्ष एक महिला या पुरूष रचनाकार को दिया जाता है।इस सम्मान के साथ सम्बन्धित रचनाकार को संस्थान द्वारा जारी इक्यावन हजार रुपये की धनराशि का चेक,स्मृति चिन्ह,सम्मान पत्र,अंगवस्त्र,अभिनन्दन पत्र के साथ नारियल,पुष्प गुच्छ,बैज आदि प्रदान कर अलंकृत किया जाता है।इसके अतरिक्त समाजिक,राजनीतिक,शैक्षणिक और साहित्यिक क्षेत्र से कुछ विशिष्ट लोगो को स्मृति चिन्ह,अंगवस्त्र आदि प्रदान कर सम्मान दिया जाता है।मांडवी सिंह जनपद कुशीनगर के रामकोला विकास खण्ड में स्थित बाबू छपरा गाँव की मूल निवासी है।वर्तमान मे यह बेसिक शिक्षा परिषद के अन्तर्गत संचालित रामकोला विकास खण्ड के पूर्व माध्यमिक विद्यालय सपहा बाबू पर खेल शिक्षिका के रूप मे कार्यरत है।मांडवी सिंह को इस सम्मान हेतु चयनित होने पर प्रोफेसर सदानंद साही,डायट प्रवक्ता देवरिया अनिल तिवारी,प्रख्यात साहित्यकार बृन्दावन राय सरल,ज्ञानेन्द्र मिश्र,अंजना मिश्रा,राघवेन्द्र सिंह सहित साहित्य शक्ति संस्थान देवरिया के सभी पदाधिकारियों ने बधाई दी।

rkpnews@desk

Recent Posts

पप्पू यादव का सनसनीखेज ऐलान! छेड़खानी करने वालों के हाथ काटकर लाने पर 2 लाख का इनाम, बयान से मचा सियासी घमासान

फोटो Goo मधेपुरा (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव…

34 minutes ago

बारिश से बचने की कोशिश बनी मौत का जाल! कोलकाता के पूजा पंडाल में भगदड़, मां को खोकर सदमे में बेटा

शायद मैं भी जिंदा नहीं बच पाता’, कोलकाता भगदड़ के चश्मदीद सोनू की दर्दभरी दास्तां,…

46 minutes ago

आधी रात मंदिर मार्ग पर मची चीख-पुकार, बेकाबू ट्रक ने उजाड़ दिए कई परिवार

शीतला माता मंदिर मार्ग पर भीषण हादसा: 13 की मौत से पसरा मातम, 40 घायल…

1 hour ago

मेक्सिको के तट पर पलटी नौका, 11 लोग लापता! 16 की बची जान, शार्क के हमले से घायल मिला यात्री; समुद्र में तेज हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन

AI निर्मित बाजा कैलिफोर्निया (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) मेक्सिको के बाजा कैलिफोर्निया तट के पास…

1 hour ago