कूट रचित कागजात के सहारे प्रबंधक, प्रधानाचार्य ने लिया अनुदान, लाखों डकारने का आरोप

सम्पूर्ण समाधान दिवस मे दिया प्रार्थना पत्र
डीएम से की जाँच की मांग

बगैर भूमि के संचालित हो रहा मदरसा

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जिला स्तरीय तहसील सम्पूर्ण समाधान दिवस मे सनसनी खेज वाला मामला प्रकाश मे आया स्थानीय नौतनवा अंतर्गत मदरसा दारुल गौसिया बैरवा बनकटवा जो पूर्ण रूप से अनुदानित मदरसा है जिसके पास भूमि ही नहीं है फिर भी कूट रचित दस्तावेज के सहारे प्रबंधक व प्रधानाचार्य ने मदरसे की मान्यता ली और उसे वर्ष वर्ष 2010 मे अनुदानित भी करवा लिया । फर्जीवाड़ा का खेल यही नहीं थमा बल्कि सांसद निधि , विधायक निधि से भी लाखों रुपये के बंदरबाट का खेल खेला गया और आज तक एक ईंट भी उक्त निधि से नहीं खरीदा गया । सम्पूर्ण समाधान दिवस मे शिकायतकर्ता साबिर अख्तर ने जिलाधिकारी को दिये शिकायती प्रार्थना पत्र मे मदरसे के नाम पर हुए घपले और फर्जीवाड़े की जाच कराने तथा दोषी प्रबंधक एवं प्रधानाचार्य पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है ।
बताते चले कि उत्तर प्रदेश सरकार भ्रष्टाचारियों को किसी भी कीमत पर बख्शने की मुद्रा मे नहीं है फिर भी तथाकथित भू माफिया अपने छल कपट से दूसरों की भूमि को अपना बताकर और कूट रचित कागजात तैयार कर सरकार की मंशा पर पानी फेर रहे हैं। मदरसा दारुल ओलूम गौसिया बैरवा बनकटवा के पास कोई भूमि नहीं है जबकि उसे रजिस्ट्रार मदरसा शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश से कई बार नोटिस भी प्राप्त हो चुका है और अल्पसंख्यक अधिकारी महराजगंज द्वारा भी कई पत्र जारी कर कागजात उपलब्ध कराने को कहा गया लेकिन प्रबंधक एवं प्रधानाचार्य द्वारा आजतक कोई कागजात उपलब्ध नहीं कराया गया । शिकायतकर्ता का आरोप है कि बगैर भूमि व भवन के आखिर कैसे मान्यता एवं अनुदान लिया गया और यदि कूट रचित दस्तावेज के सहारे सभी प्रकार के अनुदान लिए गए तो जाच कराया जाना आवश्यक है जिससे दूध का दूध पानी का पानी हो सके ।जिलाधिकारी ने उक्त प्रकरण मे त्वरित कार्रवाई करने के लिए तहसीलदार नौतनवा अमित कुमार सिंह को नामित किया है।

rkpnews@desk

Recent Posts

रुद्रपुर के जंगल में मिला अज्ञात महिला का शव, इलाके में मचा हड़कंप

शिनाख्त में जुटी पुलिस, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव; पहचान बताने वालों से पुलिस…

48 minutes ago

जिस कलम से कांपती थी अंग्रेजी हुकूमत, वह आवाज आज भी जिंदा है! दामोदर मेनन की कहानी

फोटो goo 1 नवंबर का इतिहास: कलम से अंग्रेजी हुकूमत को चुनौती देने वाले दामोदर…

1 hour ago

1 नवंबर: इन दिग्गजों का जन्मदिन!

1 नवंबर को जन्मे ये दिग्गज, कोई सिनेमा का सितारा तो कोई राजनीति और साहित्य…

1 hour ago

आज ही बदला था भारत का नक्शा!

1 नवंबर का इतिहास: एक तारीख, जिसने बदल दी भारत के कई राज्यों की तस्वीर…

2 hours ago

रविवार का राशिफल: कहीं धन लाभ, कहीं करियर में उड़ान; जानें प्रेम, शिक्षा और भाग्य का हाल

आज का पंचांग और राशिफल, 1 नवंबर 2026: जानें 12 राशियों का भविष्य रविवार, 1…

2 hours ago