हांगकांग/बीजिंग (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। चीन के हांगकांग इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Hong Kong International Airport) पर सोमवार तड़के एक गंभीर हवाई हादसा हो गया। लैंडिंग के दौरान एक कार्गो विमान (Cargo Plane) रनवे से फिसल गया और पास के समुद्र में जा गिरा।
इस हादसे में कम से कम दो लोगों की दुखद मौत हो गई है। स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, विमान में कुल छह क्रू मेंबर्स सवार थे, जिनमें से चार को सुरक्षित रूप से बचा लिया गया है और उन्हें इलाज के लिए तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हादसे के बाद एयरपोर्ट और बचाव दल तुरंत हरकत में आए। रनवे से विमान के फिसलने के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। यह हादसा हांगकांग एयरपोर्ट पर विमान सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े करता है।
हांगकांग एयरपोर्ट की सुरक्षा पर सवाल
फिलहाल इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि यह हादसा खराब मौसम, तकनीकी खराबी या मानवीय त्रुटि के कारण हुआ। जांच पूरी होने के बाद ही इस बड़े हादसे के सटीक कारण का पता चल पाएगा।
इतिहास के पन्नों में दर्ज आज की महत्त्वपूर्ण घटनाएँइतिहास केवल बीते हुए कल की कहानी…
आज का राशिफल 30 नवंबर 2026 पंडित सुधीर मिश्र (अंतिम बाबा) के ज्योतिषीय आकलन पर…
अनूप तिवारी की रिपोर्ट लगे वैनर की फोटो भाजपा नेता के बैनर से नई बहस!…
धनगर समाज ने बदली जिला कार्यकारिणी की तस्वीर, अमरनाथ पाल के नेतृत्व में नई टीम…
मन की व्यथा मिटाकर भवसागर से पार लगाती है भागवत कथा, देवरिया में ज्ञानयज्ञ का…
29 नवंबर पुण्यतिथि विशेष लेख प्रस्तुति: अभिषेक कुमार इतिहास केवल उपलब्धियों और सफलताओं का दस्तावेज…