महारानी दुर्गावती जयंती धूमधाम मनायी गयी

गोंड समाज के लोगों में आक्रोश, जाति प्रमाण पत्र जारी किए जाने की मांग

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलें में गोंड विकास संस्था के तत्वावधान में वीरांगना महारानी दुर्गावती की जयंती धूमधाम से मनायी गयी।
इस अवसर पर संस्था के प्रदेश अध्यक्ष के.के.निर्भीक के नेतृत्व में कबीर स्थल मगहर से खलीलाबाद शहर का भ्रमण करते शोभायात्रा लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे जहां 13 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन देकर जल्द से जल्द मांगों को पूरा किए जाने की मांग की गई।
गोंड समाज के मुखिया वीरांगना महारानी दुर्गावती की जयंती पर गोंड समाज के लोगों ने जिम्मेदारों की वादा खिलाफी से आक्रोश देखने को मिला। गोंड समाज के लोगों ने महान सूफी संत कबीर स्थली से शोभा यात्रा लेकर निकले जो खलीलाबाद शहर में घूमते हुए कलेक्ट्रेट पहुंच कर 13 सूत्रीय मांग पत्र देकर अपनी मांगों को जल्द से जल्द पूरा किए जाने की मांग की और प्रशासन को समाज के लोगों ने चेतावनी दी यदि उनकी मांगे जल्द पूरी नहीं की गई तो वह अब शांत नहीं बैठेंगे बल्कि उग्र आंदोलन करेंगे और इसकी भरपाई प्रशासन को करना पड़ेगा।
गोंड विकास संस्था के द्वारा दिए गए ज्ञापन में यह बताया गया है कि दिनांक 24-02-2023 को सचिव, उत्तर प्रदेश, शासन समाज कल्याण विभाग- 3 लखनऊ द्वारा अनुसूचित जनजाति प्रमाण पत्र जारी किए जाने का आदेश जारी किया गया है। लेकिन उसका पालन नहीं कराया जा रहा जिससे गोंड समाज के लोगों को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। दिए गए ज्ञापन के जरिए अनुसूचित जनजाति का प्रमाण पत्र जारी किए जाने, शहर में किसी भी स्थान पर वीरांगना महारानी दुर्गावती की मूर्ति की स्थापना कराई जाने समेत 13 सूत्रीय मांग पत्र देकर मांगों को पूरा किए जाने की मांग की गईl
प्रदेश अध्यक्ष के.के. निर्भीक ने कहा आदेश जारी होने के बावजूद अधिकारी जाती प्रमाण पत्र जारी करने में कोताही बरत रहे हैl हमने प्रशासन को चेतावनी दी है यदि जल्द ही प्रमाण पत्र जारी नहीं किया गया तो समाज उग्र आंदोलन करेगा।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

होली-ईद से पहले देवरिया में एकता का संदेश, जिला एकीकरण समिति की अहम बैठक

देवरिया।(राष्ट्र की परम्परा)आगामी होली और ईद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने…

1 hour ago

उच्च न्यायालय के आदेश की अनदेखी पड़ी भारी, देवरिया बीएसए निलंबित

देवरिया, (राष्ट्र की परम्परा)जनपद देवरिया में चर्चित कृष्ण मोहन सिंह आत्महत्या प्रकरण के बाद प्रशासनिक…

1 hour ago

अनियमित अभिकर्ताओं पर शिकंजा, जिला बचत कार्यालय मऊ में जांच प्रक्रिया सख्त

मऊ।(राष्ट्र की परम्परा)जनपद मऊ में जिला बचत कार्यालय से जुड़े अभिकर्ताओं के कार्यों को लेकर…

1 hour ago

कुशीनगर में बंद मिल को चालू कराने की कवायद तेज, किसानों ने दिखाई सकारात्मक पहल

कुशीनगर, (राष्ट्र की परम्परा)जनपद कुशीनगर में वर्षों से बंद पड़ी पडरौना चीनी मिल को दोबारा…

1 hour ago

देवरिया में त्योहारों से पहले हाई अलर्ट, प्रशासन और पुलिस ने बनाई संयुक्त रणनीति

देवरिया, (राष्ट्र की परम्परा)आगामी पर्वों को सौहार्दपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य…

1 hour ago

डीएम का औचक निरीक्षण: भोजन चखा, व्यवस्थाएं परखी, छात्राओं की सुरक्षा और सुविधाओं पर सख्त निर्देश

सर्वोदय विद्यालय में किचन गार्डेन, सीसीटीवी व सीसी सड़क के निर्देश —स्टेडियम में खिलाड़ियों को…

2 hours ago