नवरात्र पर महराजगंज पुलिस अलर्ट, एसपी ने लिया लेहड़ा व सोनाड़ी देवी मंदिरों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। शारदीय नवरात्र की शुरुआत के साथ ही जिले में सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने सोमवार को बृजमनगंज थाना अंतर्गत लेहड़ा देवी मंदिर तथा चौक थाना क्षेत्र के सोनाड़ी देवी मंदिर में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था का निरीक्षण किया।
उन्होंने मौके पर मौजूद पुलिस व यातायात बल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए चाक-चौबंद व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि त्योहारों के दौरान अफवाह फैलाने वालों, असामाजिक तत्वों और सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डालने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस हर संवेदनशील स्थान पर लगातार भ्रमणशील रहेगी और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई होगी।
त्योहारों को शांतिपूर्ण माहौल में मनाने के लिए पुलिस द्वारा सभी थानाक्षेत्रों में धर्मगुरुओं, ग्राम प्रधानों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठकें की गई हैं। सभी समुदायों ने साम्प्रदायिक सौहार्द बनाए रखने का आश्वासन दिया है।
पुलिस अधीक्षक ने श्रद्धालुओं और नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को उपलब्ध कराएं।

rkpnews@somnath

Recent Posts

3 मार्च को हुए निधन: इतिहास के पन्नों में दर्ज महान हस्तियां

3 मार्च को हुए निधन भारतीय और विश्व इतिहास में विशेष महत्व रखते हैं। इस…

2 hours ago

3 मार्च को जन्मे व्यक्ति: इतिहास, कला, सेना और खेल जगत की महान विभूतियाँ

3 मार्च को जन्मे व्यक्ति भारत और विश्व इतिहास में विशेष स्थान रखते हैं। इस…

2 hours ago

पंचांग 03 मार्च 2026: फाल्गुन पूर्णिमा, होलिका दहन का शुभ मुहूर्त, राहुकाल और चंद्र राशि जानें

पंचांग 03 मार्च 2026 (Panchang 03 March 2026)दिनांक: 03/03/2026, मंगलवारपक्ष: फाल्गुन शुक्ल पक्ष पूर्णिमासंवत: विक्रम…

2 hours ago

अंबरनाथ में भव्य होली मिलन समारोह संपन्न, सांस्कृतिक रंगों से सराबोर हुआ शहर

महाराष्ट्र (राष्ट्र की परम्परा)। अंबरनाथ महोत्सव सांस्कृतिक संस्था द्वारा भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन…

8 hours ago