महंत राजू दास व स्‍वामी प्रसाद मौर्य ने एक दूसरे पर लगाए मारपीट के आरोप, लखनऊ के होटल ताज का मामला

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)l लखनऊ के ताज होटल में आयोजित एक चैनल के कार्यक्रम में हनुमान गढ़ी के महंत राजू दास और समाजवादी पार्टी नेता स्‍वामी प्रसाद मौर्य बीच तीखी झड़प हो गई। महंत राजूदास का कहना है कि स्‍वामी प्रसाद मौर्य के समर्थकों ने उन्हें पीटा है। वहीं स्‍वामी प्रसाद मौर्य का कहना है होटल के बाहर महंत के समर्थकों ने भाला और तलवार के साथ उन पर हमला कर दिया। इसके बाद स्‍वामी समर्थकों ने महंत राजूदास पर हमला कर दिया। राजू दास ने गोमतीनगर थाने में एफआईआर दर्ज कराने की बात कही है।

घटना के बाद महंत राजूदास ने कहा, मैं स्वामी प्रसाद मौर्य पर केस दर्ज कराऊंगा । स्वामी प्रसाद के समर्थकों ने मुझे पीटा। हम 3-4 लोग थे, स्वामी के साथ 50 लोग थे। स्वामी प्रसाद ने अपने समर्थकों को मेरी तरफ ललकारा। स्वामी प्रसाद ने कहा, मारो इसे यही राजूदास है। मेरे पास कोई भाला या तलवार नहीं है।

वहीं स्वामी प्रसाद मौर्य ने राजूदास और परमहंस दास पर आरोप लगाते हुए कहा, मुझ पर भाला और तलवार से हमला करने की कोशिश की गई। होटल ताज के बाहर यह हमला हुआ। इसके बाद स्वामी प्रसाद के साथ मौजूद समर्थकों ने राजूदास और परमहंस दास को पीटा। महंत राजूदास रामचरित मानस विवाद में स्वामी प्रसाद की गर्दन काटने का ऐलान कर चुके हैं।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

T20 World Cup 2026: सुपर-8 में हार से बिगड़ा भारत का गणित, NRR बना सबसे बड़ी टेंशन

ICC T20 World Cup के सुपर-8 चरण में पहले ही मुकाबले में भारत को 76…

2 hours ago

महराजगंज में 7 माह से मानदेय बंद, ग्राम रोजगार सेवकों ने सीएम को भेजा ज्ञापन

महराजगंज/उत्तर प्रदेश (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के ग्राम रोजगार सेवकों में पिछले 7 माह से…

2 hours ago

संत कबीर नगर के मदरसे में 125 छात्राओं का रिकॉर्ड गायब, अल्पसंख्यक विभाग ने शुरू की जांच

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय खलीलाबाद स्थित मदरसा कुल्लियातुल बनातिर रजविया में…

3 hours ago

मेक्सिको में हिंसा के बीच भारतीय दूतावास की एडवाइजरी

मेक्सिको में जारी हिंसक झड़पों के बीच भारतीय दूतावास, मेक्सिको सिटी ने वहां रह रहे…

5 hours ago

लाखों की सड़क 15 दिन में धराशायी: महराजगंज में पैचिंग ध्वस्त, PWD कटघरे में

महराजगंज में 15 दिन में उखड़ी सड़क: डोमा-कलनही मार्ग की पैचिंग ध्वस्त महराजगंज (राष्ट्र की…

5 hours ago