महाकाल गैंग का पर्दाफाश, भोजपुरी गानों पर हथियार लहराकर बनाते थे रील

अवैध हथियारों की तस्वीर

पटना (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) राजधानी पटना पुलिस ने रविवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात महाकाल गैंग का भंडाफोड़ किया है। यह गिरोह अवैध हथियार और कारतूस की तस्करी करता था तथा भोजपुरी गानों पर हथियार लहराते हुए सोशल मीडिया पर रील बनाकर युवाओं में डर और अपराध की भावना फैलाने की कोशिश करता था।

नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) भानु प्रताप सिंह के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने गुप्त सूचना पर बिहटा थाना क्षेत्र के घोड़ाटाप गांव में छापेमारी की। इस दौरान गैंग के दो सक्रिय सदस्य हरेराम सिंह (57 वर्ष) और विनीत कुमार (25 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में हथियार, कारतूस और नकदी बरामद की। इसमें 2 रायफल, 1 गन, 1 रिवॉल्वर, 340 जिंदा कारतूस (12 बोर, .315 बोर, 7.65 एमएम, .32 बोर), 5.07 लाख रुपये नकद, 3 मोबाइल और अन्य सामान शामिल हैं। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ बिहटा थाना कांड दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

सिटी एसपी ने बताया कि इस गैंग का सरगना भोजपुरी कलाकार अभिषेक सिंह है, जो हथियारों के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर चर्चा में रहता था। उसके सहयोगी सोनू कुमार, सुमीत कुमार और निरंजन कुमार भी गैंग से जुड़े हैं। सोनू और सुमीत को पहले ही 13 जुलाई 2025 को 80 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

पुलिस ने चेतावनी दी है कि हथियारों और गोली-बंदूक के साथ रील बनाकर युवाओं को अपराध की ओर धकेलने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी। एसपी भानु प्रताप सिंह ने कहा कि कानून को चुनौती देने वालों के खिलाफ किसी भी तरह की नरमी नहीं बरती जाएगी।

चिंता की बात यह है कि भोजपुरी गानों में अब अश्लीलता के साथ हिंसा और हथियारों का क्रेज भी तेजी से बढ़ रहा है। कई गानों पर युवक इंस्टाग्राम, फेसबुक और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म पर बंदूक और रायफल लहराते हुए वीडियो बना रहे हैं। समाजशास्त्रियों का कहना है कि मनोरंजन की आड़ में फैल रही यह हथियार संस्कृति समाज के लिए गंभीर खतरा है और इस पर सख्ती जरूरी है।

Editor CP pandey

Recent Posts

शाका बाबा के लिए दुआओं का दौर, मेदांता अस्पताल पहुंच रहे समर्थक और शुभचिंतक

मेदांता में भर्ती दीपक मिश्र ‘शाका’ का हाल जानने उमड़ी भीड़, समर्थकों ने की शीघ्र…

9 hours ago

ज्ञान से विवेक तक: मां सरस्वती के इन मंत्रों में छिपा है आध्यात्मिक साधना का संदेश

मां सरस्वती के मंत्रों से ज्ञान और बुद्धि की साधना, जानिए शास्त्रोक्त महत्व और जप…

9 hours ago

मंगलवार-शनिवार करें हनुमान जी के इन मंत्रों का जाप, जानिए धार्मिक मान्यता

हनुमान जी के 6 प्रभावशाली मंत्र: श्रद्धा से करें जाप, संकटों में मिलेगा संबल लेखक:…

10 hours ago

UP चुनाव से पहले अमित शाह ने खोल दिया पुराना पिटारा, कट्टे-गैंगवार और परिवारवाद पर निशाना

ग्रेटर नोएडा में निवेश और निर्यात का मंच, रायबरेली से अखिलेश की पीडीए यात्रा ने…

10 hours ago

देहरादून से इंफाल तक प्रदर्शन: SIR को लेकर कांग्रेस का चुनाव आयोग के खिलाफ मोर्चा

SIR विवाद पर कांग्रेस का देशव्यापी प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग देहरादून/लखनऊ/इंफाल…

10 hours ago

भारी बारिश के बीच एसडीएम मोनालिसा जौहरी ने किया घाटों का निरीक्षण

गणेश प्रतिमा विसर्जन की तैयारियों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश बहराइच (राष्ट्र…

12 hours ago