मदरसा बोर्ड परीक्षा 17 फरवरी से 22 फरवरी तक जनपद में होगी आयोजित

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। मुख्य राजस्व अधिकारी मदन कुमार की अध्यक्षता में मदरसा बोर्ड परीक्षा जो दिनांक 17 फरवरी से 22 फरवरी तक जनपद में आयोजित होनी है के संबंध में बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। बैठक में जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी साहित्य निकष सिंह द्वारा परीक्षा हेतु शासन एवं मदरसा बोर्ड से निर्गत समस्त निर्देशों को अवगत कराया गया। जिसमें बेब कास्टिंग ऑनलाइन उपस्थिति परीक्षार्थियों की सघन तलाशी, एडमिट कार्ड से परीक्षार्थी का मिलान तथा नकल विहीन परीक्षा आदि के संबंध में सभी निर्गत निर्देशों को अवगत कराया गया। तदोपरांत मुख्य राजस्व अधिकारी द्वारा सभी खंड शिक्षा अधिकारी जो स्टैटिक मैजिस्ट्रेट के रूप में तैनात हैं। खंड विकास अधिकारी जो सेक्टर मैजिस्ट्रेट के रूप में तैनात हैं एवं जोनल मजिस्ट्रेट के रूप में उपजिलाधिकारी गण तैनात हैं को बताया गया कि यह परीक्षा यू पी बोर्ड की भांति जीरो टॉलरेंस पर नकल विहीन शुचिता पूर्ण होगी इसमें किसी भी प्रकार की नकल अथवा अनुचित साधनों के प्रयोग अथवा किसी भी गड़बड़ी को गंभीरता से लिया जाएगा। मुख्य राजस्व अधिकारी ने संबंधित सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट को परीक्षाएं पूर्ण तन्मयता एवं निष्ठा से इस परीक्षा को संपन्न कराएं। बैठक के दौरान सभी केंद्र व्यवस्थापक, अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक, स्टैटिक मैजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं जोनल मजिस्ट्रेट उपस्थित रहे।

Karan Pandey

Recent Posts

पराली में आग से मचा हड़कंप, ग्रामीणों की सतर्कता से टली बड़ी घटना

पथरा बाजार/सिद्धार्थनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद सिद्धार्थनगर के पथरा बाजार क्षेत्र में शनिवार सुबह पराली…

20 minutes ago

IET गोरखपुर में 92 छात्रों का चयन, टीसीएस से छात्रा को मिला ऑफर लेटर

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (IET)…

33 minutes ago

तहसील जाने के लिए 20 किमी का चक्कर, रामपुर हजिया के ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। नगरा ब्लॉक के पूर्वी और उत्तरी छोर पर स्थित ग्राम पंचायत…

37 minutes ago

शिक्षा से वंचित नहीं रहेगा कोई बच्चा : मंत्री दयाशंकर सिंह

बलिया(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के कंपोजिट विद्यालय बसंतपुर में ‘स्कूल चलो अभियान’ के तहत भव्य…

44 minutes ago

बिना मान्यता के चल रहे स्कूल, शिक्षा विभाग बना मूकदर्शक या मिलीभगत

कैंम्पियरगंज/गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)विकासखंड कैंम्पियरगंज के ग्राम सभा मछली गांव, टोला तुलसीपुर और अलीगढ़ में बिना…

48 minutes ago

भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पत्थरबाजी विरोध करने पर मारपीट

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। थाना क्षेत्र के ग्राम नदुआ में गुरुवार की रात कुछ लोगों ने…

51 minutes ago