अंतर्राष्ट्रीय इंडिया ओपन ताइक्वांडो प्रतियोगिता में माधव वर्मा को मिला कांस्य पदक

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)
दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में आयोजित तीन दिवसीय पांचवी अंतरराष्ट्रीय इंडिया ओपन ताइक्वांडो प्रतियोगिता में संत विनोबा स्नातकोत्तर महाविद्यालय देवरिया के बीकॉम प्रथम वर्ष के छात्र माधव वर्मा ने कांस्य पदक जीतकर जिले एवं महाविद्यालय का मान बढ़ाया है इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रबंधक अशोक मिश्रा ने माधव को माला पहनाकर स्वागत करते हुए बधाई दी तथा प्राचार्य डॉ अर्जुन मिश्रा ने माधव के इस उपलब्धि को महाविद्यालय के लिए गौरव की बात बताया तथा भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया। शारीरिक शिक्षा विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर मंतोष मौर्य ने माधव के इस प्रदर्शन को अन्य छात्र छात्राओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बताते हुए अन्य खेलो में भी बेहतर प्रदर्शन करने हेतु समस्त सुविधाओं को उपलब्ध कराने के प्रयास आश्वासन दिया। इस अवसर पर प्रो.वाचस्पति द्विवेदी, प्रो.अशोक सिंह, प्रो. शैलेंद्र राव,डॉ. भूपेश मणि त्रिपाठी, डॉ. विवेक मिश्रा डॉ.चंद्रेश बारी डॉ पुनीत सिंह डॉ राजकुमार गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।

rkpshomnath

Recent Posts

शारदा यूनिवर्सिटी में युवाओं के नवाचार का दम!

‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’ में तीन विजेता सम्मानित, सोलर चार्जर और ईवी मॉडल ने खींचा…

3 minutes ago

DM ने बाजरे की फसल तौली, चुनावी केंद्र परखी व्यवस्थाएं, जनगणना की तैयारी भी जांची

फोटो प्रेस विज्ञप्ति आगरा में एक्शन मोड में DM मनीष बंसल: बाजरे की पैदावार से…

8 minutes ago

पेयजल की शुद्धता पर रेलवे की सख्ती, एक सप्ताह में 602 क्लोरीन परीक्षण

वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा)। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल में यात्रियों और रेल कर्मचारियों को…

9 minutes ago

अपहरण और पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। शाहजहांपुर जिले के निगोही थाना पुलिस ने अपहरण और पॉक्सो एक्ट…

12 minutes ago

23 अक्टूबर को आगरा में होगा शिक्षक-स्नातक चुनाव

मतपत्र पर ऐसे दर्ज करें वरीयता, पहचान के लिए 10 दस्तावेज मान्य; डीएम ने दिए…

23 minutes ago