रविवार को चन्द्र ग्रहण, रामलला के कपाट सूतक काल में होंगे बंद

अयोध्या(राष्ट्र की परम्परा डेस्क) आगामी रविवार को लगने वाले चन्द्र ग्रहण के अवसर पर श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के कपाट परंपरा के अनुसार बंद कर दिए जाएंगे। मंदिर प्रशासन के अनुसार ग्रहण का सूतक काल रविवार दोपहर 12:30 बजे से प्रारंभ होगा, जिसके बाद रामलला के दर्शन भक्तों के लिए स्थगित हो जाएंगे।

मंदिर ट्रस्ट के सूत्रों ने बताया कि सूतक काल शुरू होते ही रामलला की नियमित भोग-आरती और पूजन-विधि भी स्थगित कर दी जाएगी। कपाट बंद होने से पहले प्रातःकाल की सभी पूजा-पद्धतियां संपन्न कर दी जाएंगी।

चन्द्र ग्रहण समाप्त होने के बाद मंदिर में विशेष शुद्धिकरण और पूजन-अर्चन कराया जाएगा। इसके उपरांत ही पुनः कपाट खोले जाएंगे और भक्तगण रामलला के दर्शन कर सकेंगे।

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, इस बार का चन्द्र ग्रहण धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, और मान्यता है कि सूतक काल में मंदिरों के कपाट बंद रखना आवश्यक होता है।

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे निर्धारित समय का पालन करें और कपाट पुनः खुलने के बाद ही दर्शन हेतु पधारें।

Editor CP pandey

Recent Posts

PMEGP Scheme Kushinagar: मजदूर से उद्योगपति बने अशोक विश्वकर्मा, 30 लोगों को मिला रोजगार

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP) ने जनपद कुशीनगर के गंगा छपरा,…

5 hours ago

ग्राम पंचायत विकास योजनाओं में गुणवत्ता लाने के लिए डिजिटल तकनीक का करें प्रभावी उपयोग

जिला पंचायत संसाधन केंद्र भिनगा श्रावस्ती में खण्ड स्तरीय प्रशिक्षण सम्पन्न, Q-GPDP एवं डिजिटल पंचायत…

6 hours ago

आईजीआरएस शिकायत पर डीएम पहुंचे मौके पर दो प्रकरणों की जांच की

भाटपाररानी/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी नेबुधवार को भाटपाररानी तहसील अंतर्गत आईजीआरएस के दो प्रकरणों…

1 day ago

लैरोदोनवार के प्राचीन शिव मंदिर परिसर में 73 लाख रुपये की लागत से बनेगी बहुउद्देशीय धर्मशाला, हुआ भूमिपूजन

मऊ (राष्ट्र की परम्परा) जनपद के कोपागंज ब्लॉक स्थित प्राचीन शिव मंदिर लैरोदोनवार के प्रांगण…

1 day ago

दोहरीघाट–मधुबन मार्ग चौड़ीकरण से प्रभावित किसानों के साथ जिलाधिकारी ने की बैठक

शासनादेश के अनुरूप किसानों के हितों की होगी पूरी सुरक्षा,किसी का अहित नहीं होने दिया…

1 day ago