कर्तव्य पथ पर सद्गमन
निज धर्म का आधार हो,
सत्कर्म, सत्सेवा, दया,
सबसे बड़ा अधिकार हो।
तप, त्याग, प्रेम, प्रत्येक
से प्रत्येक का उद्देश्य हो,
परहित सरिस न धर्म है,
हर हृदय में यह मर्म हो।
इस राष्ट्र और समाज में
विद्या, विनय, विवेक हो,
सद्भावना का भाव जागे,
सकारात्मक निवेश हो।
हे भगवान भारत वर्ष में,
मानवता ही श्रेष्ठ धर्म हो,
मानव मानव के लिये जिये,
और मरे तो मानव के लिये।
छल, दम्भ, द्वेष, अहंकार
दुर्गुण सब दूर रहें हमसे,
जीवन में सहज, सरलता,
प्रेम- सुधा शुचिता बरसे ।
मन वाणी सहित मर्यादा
का ज्ञान हो, सम्मान हो,
आदित्य राष्ट्र की सेवा में,
मेरा जीवन बलिदान हो।
कर्नल आदि शंकर मिश्र ‘आदित्य’
“सुरों की रानी चली गईं: आशा भोसले के साथ खत्म हुआ एक स्वर्णिम युग” Rkpnews…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में फार्मर रजिस्ट्री अभियान…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जन्म जयंती के उपलक्ष में…
गर्दन को झुकाकर मोबाइल में यदिअजनबी रिश्तों से हम जुड़ सकते हैं,हकीकत के रिश्तों में…
खलीलाबाद में साइकिल यात्रा का भव्य स्वागत संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। ‘जल ही…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के नगर पंचायत मगहर के शासन द्वारा मनोनीत…