यूरिया के लिए लंबी कतारें, किसान बेहाल निजी दुकानदारों पर मनमानी का आरोप

सादुल्लानगर/बलरामपुर (राष्ट्र की परम्परा)। यूरिया के लिए लंबी कतारें, किसान बेहाल निजी दुकानदारों पर मनमानी का आरोप सादुल्लाहनगर क्षेत्र में इन दिनों यूरिया खाद की भारी किल्लत देखने को मिल रही है। साधन सहकारी समितियों और निजी दुकानों पर हजारों किसान सुबह से लाइन लगाकर खड़े हो रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद बहुत से किसानों को खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। गुरुवार को परसिया गोदाम पर यूरिया वितरण के दौरान भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही हजारों किसान लाइन में लगे थे, जिनमें महिलाओं की भी अलग कतार लगी थी। भीषण गर्मी और धूप के बीच किसान घंटों इंतजार करते रहे, लेकिन कई किसान ऐसे भी रहे जिन्हें यूरिया नहीं मिल सका। सहकारी समितियों पर देरी, निजी दुकानों पर मनमानी साधन सहकारी समिति सादुल्लाहनगर और परसिया में यूरिया 270 रुपये प्रति बोरी की दर से बेचा जा रहा है, लेकिन शिकायतें मिल रही हैं कि समितियों में खाद आने के तीन-चार दिन बाद तक वितरण शुरू नहीं किया जाता, जिससे किसान और अधिक परेशान हो रहे हैं।
दूसरी ओर निजी दुकानदार यूरिया 320 रुपये प्रति बोरी की दर से बेच रहे हैं और इसके साथ जबरन 80 रुपये की दवा या अन्य खाद लेने का दबाव बना रहे हैं। किसानों का आरोप है कि प्रभावशाली लोगों को दस से बीस बोरी यूरिया आसानी से दे दी जाती है, जबकि आम किसानों को एक बोरी भी नहीं मिल पा रही।
शिकायत दर्ज, किसानों में आक्रोश
किसान अब्दुर्रहमान ने इस संबंध में निजी दुकानदारों की मनमानी के खिलाफ शिकायत की है और प्रशासन से उचित कार्रवाई की मांग की है।
किसानों ने मांग की है कि
यूरिया की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए
निजी दुकानों पर हो रही जबरन बिक्री पर रोक लगे
सहकारी समितियों पर समय से वितरण किया जाए
नंद किशोर श्रीवास्तव, राधेश्याम, गिरिशेंद्र, अबुबकर,सालिकराम आदि किसानों ने चेतावनी दी है कि अगर शीघ्र समाधान नहीं हुआ, तो वे प्रशासनिक कार्यालयों पर प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे।

Karan Pandey

Recent Posts

एसपी ने थानों से लेकर सोनौली बॉर्डर तक किया सख्त निरीक्षण

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत एवं चुस्त-दुरुस्त बनाने के उद्देश्य…

27 seconds ago

महिला नेतृत्व सशक्त बनाने को दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला सम्पन्न

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। नगर विकास विभाग, उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में जनाग्रह के सहयोग…

8 minutes ago

पुलिस कर्मियों की बैठक में निर्देशों के पालन पर जोर

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के थाना कोपागंज परिसर में प्रभारी निरीक्षक द्वारा थाना स्थानीय…

20 minutes ago

हाई टेंशन तार से निकली चिंगारी, एक बीघा गेहूं की फसल जलकर राख

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के कोपागंज ब्लाक के ग्राम चेलारामपूरा में उस समय अफरा-तफरी…

43 minutes ago

भाजपा जिला कोषाध्यक्ष बनाए जाने पर पदाधिकारियों ने किया स्वागत

बस्ती (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की…

52 minutes ago

अवैध अस्पतालों पर कार्रवाई, तीन सील

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के मधुबन तहसील क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित अस्पतालों…

1 hour ago