मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने 10 नवचयनित आईटीआई अनुदेशकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए
शाहजहांपुर (राष्ट्र को परम्परा) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा उत्तर प्रदेश सरकार के अंतर्गत उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के माध्यम से विभिन्न व्यवसायों के लिए नवचयनित कुल 1,510 अनुदेशकों के नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का सजीव प्रसारण उत्तर प्रदेश सरकार के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, जिला पंचायत अध्यक्ष ममता यादव, जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह, एमएलसी डॉ. सुधीर कुमार गुप्ता, जलालाबाद विधायक हरि प्रकाश वर्मा, पूवायां विधायक चेतराम तिलहर, सलोना विधायक कुशवाहा, महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता एवं मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अपराजिता सिंह की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार, शाहजहांपुर में देखा गया।
इसी क्रम में, रविवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने 10 नवचयनित आईटीआई अनुदेशकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए।
मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने चयनित अभ्यर्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार प्रदेश के युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराकर उनके सपनों को साकार कर रही है। उन्होंने विशेष रूप से कहा कि युवाओं को बिना किसी भेदभाव के विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार दिया जा रहा है। पूरी प्रक्रिया पूर्ण रूप से पारदर्शिता और शुचिता के साथ सम्पन्न हो रही है।
वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री ने चयनित अभ्यर्थियों से अनुरोध किया कि वे अपने कर्तव्यों को ईमानदारी, मेहनत और प्रतिबद्धता के साथ निभाएं। सफलता प्राप्त करने के लिए यह अनिवार्य है।
इस अवसर पर राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के संयुक्त निदेशक आर. आर. यादव, प्रधानाचार्य अरविंद कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी भी उपस्थित थे।
बलिया (राष्ट्र की परम्परा) रसड़ा युवक हत्याकांड में पुलिस ने तेज़ और सख़्त कार्रवाई करते…
16 फ़रवरी को जन्मे प्रसिद्ध व्यक्ति: इतिहास, कला, राजनीति और खेल के चमकते सितारे 16…
16 फ़रवरी का इतिहास विश्व, भारत और समकालीन राजनीति-संस्कृति के कई निर्णायक पड़ावों को समेटे…
हिंदू पंचांग 16 फरवरी 2026: आज फाल्गुन कृष्ण चतुर्दशी, सर्वार्थसिद्धि योग, जानें शुभ-अशुभ समय🔍 आज…
🟠 मेष से मीन तक का दैनिक राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका सोमवार, 16 फरवरी…
कोलंबो (राष्ट्र की परम्परा खेल डेस्क)। भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मुकाबला सिर्फ एक…