विदेश जाने हेतु श्रमिकों की सूची श्रम विभाग को हुई उपलब्ध

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)।    श्रम प्रवर्तन अधिकारी शशि सिंह ने श्रम विभाग, देवरिया में आवेदन कर इजराइल जाने करने वाले श्रमिकों को अवगत कराया है कि जो श्रमिक 23 जनवरी से 30 जनवरी के मध्य आई०टी०आई० अलीगंज, लखनऊ में इजराइल जाने हेतु अपना दक्षता टेस्ट दिये है। उक्त दक्षता टेस्ट में चयनित श्रमिकों की सूची श्रम विभाग, देवरिया में उपलब्ध हो चुकी है। दक्षता परीक्षण में प्रतिभाग करने वाले जनपद देवरिया के श्रमिक अपना पहचान पत्र के साथ 02 दिवस में कार्यालय सहायक श्रम आयुक्त, देवरिया में उपस्थित होकर अपना परिणाम ज्ञात कर लें, जिससे चयनित श्रमिक का मेडिकल टेस्ट व पुलिस वेरिफिकेशन कराया जा सके।
इसके अतिरिक्त अन्य श्रमिक जो इजराइल जाने के इच्छुक है एवं जिन्होने ने पूर्व में श्रम विभाग में इजराइल जाने हेतु अपना पंजीकरण नहीं कराया है, वह अपना पहचान पत्र के साथ श्रम विभाग, देवरिया में सम्पर्क कर अपना पंजीकरण करायें, जिससे माह फरवरी के अन्त में उनका आई०टी०आई० अलीगंज, लखनऊ में आयोजित होने वाली दक्षता परीक्षण में शामिल होने का अवसर उन्हे प्राप्त हो सके। पूर्व में दक्षता परीक्षण दे चुके श्रमिकों को किसी भी दशा में पुनः अवसर नहीं दिया जायेगा।

rkpnews@somnath

Recent Posts

Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल महंगा, प्रीमियम पेट्रोल 11 रुपये तक बढ़ा

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार…

4 hours ago

Iran-US Tension: 18 अमेरिकी कंपनियों को ईरान की धमकी, गूगल-एप्पल भी निशाने पर

वॉशिंगटन/तेहरान (राष्ट्र की परम्परा)। ईरान और अमेरिका के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया…

4 hours ago

विकसित भारत 2047 के सपने पर भिक्षावृत्ति का साया: क्या योजनाओं की विफलता है असली वजह?

विस्तृत होता भिक्षावृत्ति क्षेत्र- क़्या भ्रष्टाचार, प्रशासनिक लापरवाही और जागरूकता की कमी के कारण सरकारी…

6 hours ago

ED Transfer List: प्रवर्तन निदेशालय में बड़े तबादले

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कई अधिकारियों…

7 hours ago

PBKS vs GT: आखिरी ओवर में पंजाब की रोमांचक जीत, कूपर कोनोली बने हीरो

PBKS vs GT: आईपीएल 2026 का चौथा मुकाबला बेहद रोमांचक रहा, जहां पंजाब किंग्स ने…

8 hours ago

स्थानांतरण पर एसपी इलामारन को भावभीनी विदाई, यादगार रहा कार्यकाल

मऊ (राष्ट्र की परम्परा) पुलिस लाइन में आयोजित एक भावुक एवं गरिमामयी समारोह में पुलिस…

15 hours ago