किसान कल्याण केंद्र पर गेहूं के बीज लेने लगी किसानों की लाइन

केंद्रों पर पहुँच रहे बीज,साबित हो रहे “ऊंट के मुंह मे जीरा

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। पयागपुर में गेहूं के बीज वितरण होने की खबर मिलते ही सुबह सैकड़ों किसानों की लंबी कतार ब्लाक परिसर स्थित किसान कल्याण केंद्र पर एकत्र हो गयी।पुलिस की मौजूदगी में बीज वितरण का कार्य सम्पन्न हुआ। केंद्र प्रभारी ओमप्रकाश दुबे ने बताया कि सोमवार को 875 बोरी का वितरण किया गया था गुरुवार को पुनः 200 बोरी बीज जिले से प्राप्त हुआ है जिसे नियमानुसार पंजीकृत किसानों को उनके दर्ज रकबे के आधार पर वितरण किया जायेगा। आवश्यकतानुसार बीज केंद्र पर उपलब्ध न होने से तमाम किसान दुखी नजर आये। बीज लेने को लेकर घण्टों चली धक्का मुक्की में कुछ ही लोगों को बीज मुहैया हो सका केंद्र प्रभारी द्वारा बीज समाप्त होने की बात कहने पर किसान मायूस होकर लाइन से हटे।झाला निवासी कृषक अखिलेश कुमार ने बताया कि केन्द्र पर आवश्यकतानुसार बीज न देकर थोड़ी थोड़ी मात्रा में बीज भेजा जा रहा है जो ऊँट के मुंह मे जीरा साबित हो रहा है।कान्धी कुइया निवासी कुलदीप शुक्ला ने बताया सुबह से लाइन में लगा हूँ,अंततः मायूसी हाथ लगी।हटवा गोपाल के राजकुमार शिवदहा के भगौती प्रसाद आदि ने बताया कि समय से बीज मिलेगा नही बाद में मिले ही तो किस काम का,जब बाजार से महंगे दामों पर खरीद कर बोआई कर दी जायेगी।इन किसानों ने बताया कि सरकार खाद बीज पर्याप्त उपलब्ध होने का झूँठा ढिंढोरा पीट रही है।

Karan Pandey

Recent Posts

शोध पात्रता परीक्षा (रेट 2025) का परिणाम जारी

उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का साक्षात्कार अप्रैल के तीसरे सप्ताह से गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय…

1 hour ago

पुलिस ने स्मैक के साथ दो को किया गिरफ्तार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने मादक पदार्थों…

2 hours ago

भीषण आग से गेहूं की तैयार फसल जली, किसानों को भारी नुकसान

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के विकासखंड सांथा के सुकरौली और खजुरी गांवों…

2 hours ago

कूड़ा जलाने से उठे धुएं से बच्चों की तबीयत बिगड़ी, स्थिति नियंत्रण में

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के तमकुहीराज क्षेत्र में ग्रीनलैंड पब्लिक स्कूल के पास सूखा…

2 hours ago

विदाई समारोह में छात्रों को दी गई उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l नगरपालिका स्थित बाबा राघव दास भगवानदास महिला महाविद्यालय आश्रम में छात्रों के…

2 hours ago

“नैतिकता से कानून तक: माता-पिता की सेवा न करने पर सैलरी कटौती का नया सामाजिक संदेश”

पिता की देखभाल न करने पर वेतन से 15 प्रतिशत त्वरित कटौती: सामाजिक न्याय,नैतिक जिम्मेदारी…

2 hours ago