हल्की बारिश से फसलों को मिली संजीवनी


बघौचघाट/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पथरदेवा क्षेत्र में भीषण गर्मी के बीच गुरुवार दोपहर बाद हुई हल्की बारिश ने धान की फसलों को संजीवनी प्रदान की।क्षेत्रीय किसानों का कहना है कि धान की रोपाई के बाद जुलाई में बिल्कुल बारिश नहीं हुई है,पानी चलाने से गाढी कमाई लग रही थी। अचानक हुई हल्की बारिश से धान की फसल को लाभ होगा।पानी अब नहीं चलना पड़ेगा। रोपाई के बाद बारिश नहीं होने से एक तरफ धान की फसल सुख रही थी।तो दूसरे तरफ भीषण गर्मी से लोग बेहाल थे।गुरुवार को दोपहर बाद अचानक हल्की बारिश होने से सुख रहे धान की फसल को संजीवनी मिली है।हालांकि अभी आसमान में बादल छाए हुए हैं किसानों को उम्मीद है कि रात बिरात भारी बारिश हो सकती है।यदि बारिश नहीं होती है तो भी तीन चार दिन तक पानी नहीं चलना पड़ेगा।बारिश नहीं होने से धान की फसल सुख रही थी।वही खेतों में दरारें फटने लगे थे।हल्की बारिश से कुछ राहत मिली है। अमवा दूबे गांव के किसान संजय दूबे ने बताया कि दो हफ्तों पहले धान की रोपाई कराया था बारिश नहीं होने से तीन बार धान में पानी चलाकर सूखने से बचाया है। हल्की बारिश धान की लिए संजीवनी दी है। अचानक हुई हल्की बारिश से मेंदीपट्टी के किसान सुनील राय,पंकज राय,सेमरी गांव के किसान अजीत राय,ओली पट्टी के किसान आलोक राय,मलसी के किसान कलाम सिद्दीकी,श्याम पट्टी के किसान सलाउद्दीन खान,रामपुर महुआबारी के किसान भीम यादव ने बताया कि रोपाई के बाद से जुलाई माह में बिल्कुल बारिश नहीं होने से पंपिंसेट,सोलर, बिजली मोटर से पानी चलाना पड़ रहा था।आज हुई हल्की बारिश से तीन चार दिन तक कुछ राहत मिलेगी।

Karan Pandey

Recent Posts

RR vs CSK Match Report: राजस्थान रॉयल्स की धमाकेदार जीत, चेन्नई को 8 विकेट से हराया

RR vs CSK Match Report: आईपीएल मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को…

1 hour ago

UP IPS Transfer: 27 IPS अधिकारियों का तबादला, 13 जिलों के एसपी-एसएसपी बदले

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश सरकार ने सोमवार देर शाम बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते…

2 hours ago

रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर, डॉलर के मुकाबले ₹95 के पार; ईरान-अमेरिका तनाव का असर

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। वैश्विक बाजार में बढ़ते तनाव के बीच भारतीय रुपया सोमवार…

2 hours ago

पाकिस्तान में मसूद अजहर के भाई ताहिर अनवर की संदिग्ध मौत, बहावलपुर में मिला शव

नई दिल्ली/बहावलपुर (राष्ट्र की परम्परा)। पाकिस्तान में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े ताहिर अनवर की…

2 hours ago

बाल विवाह रोकने के लिए जागरूकता अभियान, चैंपियनों को किया सम्मानित

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)l मिशन शक्ति 0.5 के द्वितीय चरण और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ…

8 hours ago

जिला कारागार व बालगृह का निरीक्षण, सुरक्षा और सुविधाओं पर प्रशासन सख्त

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद में प्रशासनिक अधिकारियों ने सोमवार को जिला कारागार और राजकीय…

8 hours ago