उर्वरक,बीज एवं कीटनाशक की बिक्री करने हेतु ऑनलाइन आवेदन के माध्यम से मिलेगा लाइसेंस

   कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा) जिला कृषि अधिकारी डा0 मेनका ने उर्वरक, बीज एवं कीटनाशक का व्यापार करने के इच्छुक व्यक्तियों को अवगत कराया है कि उक्त तीनों के बिक्री हेतु लाइसेंस प्राप्त करने की प्रक्रिया पूर्ण रूप से ऑनलाइन है। लाइसेंस नया जारी करवाना हो, नवीनीकरण करवाना हो या फिर डुप्लीकेट कापी जारी करवानी हो, इस सबके लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। आवेदन सीधे सीएससी (कामन सर्विस सेंटर), साइबर कैफे अथवा स्वयं अपने कम्प्यूटर के माध्यम से कर सकते है। ऑनलाइन आवेदन हेतु निवेश मित्र पोर्टल अथवा विभागीय बेवसाइड upagriculture.comको खोलें जनहित गारंटी पर जाकर आनलाइन लाइसेंस आवेदन पर क्लिक कर मांगे गये अभिलेख पोर्टल पर ही फीड एंव अपलोड करने होते है। इसके बाद पोर्टल के माध्यम से प्राप्त ऑनलाइन आवेदन को नियमानुसार सत्यापन की कार्यवाही कार्यलय द्वारा पूर्ण की जायेगी। फीस भी ऑनलाइन ही जमा होगी। आवश्यक अभिलेख और फीस की जानकारी भी ऑनलाइन ही प्राप्त हो जायेगी। ऑनलाइन आवेदन में यदि किसी प्रकार की त्रुटि पायी जाती है या कोइ अभिलेख अपूर्ण रहता है तो इसको सुधार करने हेतु आवेदक को ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से ही अवसर दिया जाता है। आवेदक अपनी सुविधानुसार उसका प्रिन्ट निकाल सकते है। इस प्रकार लाइसेंस की सम्पूर्ण प्रकिया ऑनलाइन है किसी भी लाइसेंस आवेदक को कार्यालय आने की आवश्यकता नहीं है ।
rkpnews@desk

Recent Posts

बाल विवाह रोकने के लिए जागरूकता अभियान, चैंपियनों को किया सम्मानित

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)l मिशन शक्ति 0.5 के द्वितीय चरण और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ…

4 hours ago

जिला कारागार व बालगृह का निरीक्षण, सुरक्षा और सुविधाओं पर प्रशासन सख्त

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद में प्रशासनिक अधिकारियों ने सोमवार को जिला कारागार और राजकीय…

5 hours ago

डिप्टी सीएम के औचक निरीक्षण में खामियां उजागर, सीएचसी फाजिलनगर को सुधारने के सख्त निर्देश

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सोमवार को जनपद भ्रमण के दौरान…

5 hours ago

संघर्ष से सफलता तक: कलेक्ट्रेट कर्मचारी बने असिस्टेंट कमिश्नर (सेल टैक्स)

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। देर रात घोषित पीसीएस-2024 के परिणाम ने गोरखपुर कलेक्ट्रेट को गर्व…

5 hours ago

शिलापट्ट अनावरण व मेधावी छात्रों के सम्मान के साथ वार्षिकोत्सव सम्पन्न

बरहज / देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l स्थानीय क्षेत्रान्तर्गत जी० एम० एकेडमी विद्यालय परिसर में सांस्कृतिक…

6 hours ago

मिशन शक्ति, महिलाओं को आत्मरक्षा, साइबर सुरक्षा और घरेलू हिंसा से बचाव की दी जानकारी

कोपागंज ब्लाक के कोपा कोहना में लगी महिला चौपाल मऊ (राष्ट्र की परम्परा)पुलिस अधीक्षक के…

6 hours ago