महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।आजाद अधिकार सेना ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने महराजगंज के डीएम और एसपी को पत्र लिखकर कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत पचरुखियां गांव के पोखरी विवाद का स्थाई समाधान किए जाने की मांग की है।
अपने पत्र में उन्होंने कहा है कि इस गांव में 1999 में इसी पोखरी के विवाद के बाद एक बड़ी घटना घटी थी जिसमें आज तक ठोस कार्यवाही नहीं हुई। इस गांव में भ्रमण के दौरान गांव वाले उन्हें उस पोखरी पर भी ले गये। वहां पता चला कि आज इतने साल बाद भी पोखरी से जुड़े दो वर्गों के बीच के विवाद का स्थाई समाधान नहीं हुआ है. गांव वालों के अनुसार हर साल इस पोखरी पर विवाद की स्थिति उत्पन्न होती है। ग्रामीणों का मानना है कि यदि स्थानीय प्रशासन ईमानदारी से इस विवाद का समाधान करना चाहता है तो इस विवाद का स्थाई समाधान हो जाएगा। अमिताभ ठाकुर ने डीएम और एसपी को स्थानीय एसडीएम और सीओ की एक संयुक्त टीम बनाकर अभिलेखों और साक्ष्यों के आधार पर पचरुखियां गांव के पोखरी विवाद का स्थाई समाधान निकाले जाने की बात कही है।
मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। अयोध्या से श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ में शामिल होकर लौट रहे…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के सुरौली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा भटजमुआ के पास…
UP STF खुलासा: उत्तर प्रदेश में सॉल्वर गैंग के जरिए परीक्षा पास कर सरकारी नौकरी…
IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का आगाज धमाकेदार अंदाज में हुआ, जहां रॉयल…
Iran-US Tension: ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के बीच अब सैन्य कार्रवाई को…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के निचलौल तहसील क्षेत्र में अवैध खनन का काला खेल…