पुलिस सुरक्षा में गिरफ्तार लेखपाल और उसके सहयोगी को गोरखपुर भेजा गया

लेखपाल के मुंशी पर दस हजार रुपये लेने का था आरोप

आरोप है कि भूमि पैमाइश की रिपोर्ट लगाने के नाम पर रुपये का डिमांड किया गया था

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। बीते शुक्रवार को निचलौल तहसील गेट से एंटी करप्शन टीम द्वारा लेखपाल मुन्ना लाल यादव एवं उसके सहयोगी मुंशी अनिल को गिरफ्तार कर सिंदुरिया थाने पर लाया गया,लेखपाल की गिरफ्तारी पर लेखपाल संघ के पदाधिकारी लामबंद होकर थाने पर देर रात तक जमे रहें और घंटो तक हाइवोल्टेज ड्रामा चलता रहा। एडीएम डा. पंकज कुमार वर्मा के पहुंचने के बाद मामला कुछ शांत हुआ,जिसके बाद पुलिस कस्टडी मे लेखपाल और उसके मुंशी को रातभर रखा गया शनिवार को दोनों आरोपियों को पुलिस की सुरक्षा मे चिकित्सकीय परीक्षण के बाद गोरखपुर भेजा गया। थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार वर्मा ने कहा कि एंटी करप्शन टीम द्वारा गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों को शनिवार की सुबह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जगदौर भेज कर मेडिकल जांच कराकर प्रातः नौ बजे पुलिस सुरक्षा मे गोरखपुर एंटी करप्शन कार्यालय भेजा गया जहां से दोनों आरोपितों को जेल भेज दिया जायेगा ।

Karan Pandey

Recent Posts

सुबह-सुबह पुलिस ने संभाली कमान, देवरिया में सुरक्षा को लेकर चला बड़ा अभियान

देवरिया की सड़कों पर सुबह-सुबह पुलिस का पहरा, छात्राओं से लेकर बुजुर्गों तक से संवाद…

3 hours ago

दिल्ली-मुंबई से बिहार जाने वालों के लिए राहत, इन 8 स्पेशल ट्रेनों से सफर होगा आसान

छठ-दिवाली पर बिहार जाने वालों को बड़ी राहत, रेलवे ने चलाईं 8 स्पेशल ट्रेनें; जानें…

3 hours ago

टाटा संस चेयरमैन पद पर चंद्रशेखरन की वापसी, फैसले के बाद खुला नया विवाद

एन. चंद्रशेखरन जमशेदपुर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। टाटा समूह की होल्डिंग कंपनी टाटा संस के…

4 hours ago

1200 सेल कर्मियों से गुलजार था भवनाथपुर, अब तीन कर्मियों तक सिमटी विश्वकर्मा पूजा

भवनाथपुर की औद्योगिक पहचान पर विराम, विश्वकर्मा पूजा की रौनक भी हुई इतिहासकभी हजारों लोगों…

5 hours ago

मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा आपका दिन, शुभ रंग और अंक

मेष राशि: नौकरी और कारोबार में कुछ चुनौतियां सामने आ सकती हैं, लेकिन मेहनत और…

5 hours ago