चांदीवली में विकसित भारत योजना का शुभारंभ

मुम्बई(राष्ट्र की परम्परा)
चांदीवली विधानसभा के अंतर्गत आने वाले सभी वार्डों में विकसित भारत योजना का शुभारंभ गत दिनों बड़े ही हर्षोल्लास के साथ शुरू हुआ। संघर्षनगर में इस योजना का उद्घाटन सांसद पूनम ताई महाजन के हाथो उनके जन्मदिन पर किया गया। बताते चलड कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भारत देश में किए गए विगत नौ सालों विकास की ऐतिहासिक योजनाओं को घर घर तक पहुंचाने में पूर्व नगरसेवक और भाजपा चांदीवली विधानसभा के अध्यक्ष प्रकाश मोरे तथा भाजपा कार्यकर्ता कर रहे हैं।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक चांदीवली विधानसभा के अंतर्गत आने वाले वार्ड क्रमांक १५६,१५७,१५८ और १५९ में विकसित भारत यात्रा का शुभारंभ भाजपा चांदीवली विधानसभा के अध्यक्ष प्रकाश मोरे के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा विगत नौ सालों में देश भर में शुरू की गई, विकास की ऐतिहासिक योजनाओं के बारे में आम नागरिकों को जानकारी दी जा रही है। विशेष रूप से आयुष्यमान योजना कार्ड, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, युवकों के स्वावालंबन बनाने की योजना, जन औषधि का संकल्प, डिजिटल इंडिया, वन्देभारत जैसी ट्रेनों की सौगात, किसानों की ऋण योजना, गरीबों को हर माह मुफ्त अनाज देने के प्रावधान के अलावा अन्य योजनाओं से आम आदमी को अवगत कराया जा रहा है। रविवार की शाम को वार्ड क्रमांक १५९ के कुलकर्णी वाड़ी में पूर्व नगरसेवक और चांदीवली भाजपा के अध्यक्ष प्रकाश मोरे की ओर से प्रधानमंत्री की ओर से शुरू की गई विकसित भारत यात्रा के कार्यक्रम के तहत मनपा की ओर से मुफ्त चिकित्सा शिविर का आयोजन कराया गया। जिसका लाभ ५०० के करीब स्थानीय लोगों ने उठाया। इसके अलावा प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत युवकों को रोजगार स्वावालंबन योजना में एक लाख रुपए का लोन देने के लिए फार्म भरे गए। इस कार्यक्रम में चलचित्र के माध्यम से बड़े स्क्रीन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी के भाषणों के महत्वपूर्ण अंश संकल्प है भारत को विकसित भारत बनाने का, इस शताब्दी में भारत को समृद्ध और नए भारत की तस्वीर , दुनिया में भारत की एक अलग पहचान बनानी है आदि भाषणों को सुनाया गया। समारोह में भारी संख्या में लोग उपस्थित थे।

rkpnews@desk

Recent Posts

शाही पनीर से दही आलू तक, स्वादिष्ट ग्रेवी बनाने का आसान तरीका

Ai निर्मित राष्ट्र की परम्परा | घरेलू नुस्खेकई बार घर में स्वादिष्ट सब्जी बनाते समय…

5 hours ago

धर्मशाला की भीड़ से दूर नड्डी गांव की सैर, पहाड़ों की खूबसूरती के बीच जानिए विदेशों में कैसे जीवंत है रामलीला की परंपरा

फोटो Ai निर्मित लेखक: गौरव कुशवाहाविशेष प्रस्तुति | पर्यटन एवं संस्कृति बारिश की बूंदें, ठंडी…

7 hours ago

पकड़ी नौनिया बनी ओवरऑल चैंपियन, सोनरा की टीम उपविजेताए

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। क्षेत्रीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता-2026 में न्याय पंचायत पकड़ी नौनिया के…

9 hours ago

आठवीं की छात्रा खुशी बनी एक दिन की बीएसए, अधिकारियों से लिया कामकाज का हिसाब

वेतन भुगतान से लेकर स्कूलों में भोजन की गुणवत्ता तक की ली जानकारी, समयबद्धता और…

9 hours ago

51.25 रुपये किलो चीनी की बिक्री शुरू आम उपभोक्ताओं को 60 रुपये में देने का दावा

त्रिवेणी शुगर मिल रामकोला के कारखाना प्रबंधक मानवेंद्र राय ने किया शुभारंभ गोरखपुर(राष्ट्र क़ी परम्परा)त्योहारों…

11 hours ago

31 मुकदमों की 1324 लीटर अवैध शराब पर चला पुलिस का बुलडोजर

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। थानों में लंबित माल के निस्तारण को लेकर महराजगंज पुलिस ने…

11 hours ago