देर रात 6.70 किलो गांजा के साथ युवक गिरफ्तारकांस्टेबल की सतर्कता से हुआ खुलासा, एनडीपीएस एक्ट में दर्ज हुआ मुकदमा

सलेमपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)।
सलेमपुर पुलिस ने शुक्रवार देर रात गांजा तस्करी के मामले में बड़ी सफलता हासिल की। गांधी चौक के पास एक संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी लेने पर उसके बैग से कुल 6.7 किलो गांजा बरामद किया गया। आरोपी की पहचान मुकेश दुबे पुत्र सीताराम दुबे, निवासी जगनचक अहिरौली बघेल, थाना बनकटा के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, रात करीब 11 बजे मुकेश दुबे पीठ पर बैग लटकाए सोहनाग मोड़ से होते हुए गांधी चौक के रास्ते रेलवे स्टेशन की ओर जा रहा था। ड्यूटी पर तैनात एक कांस्टेबल को युवक की गतिविधियों पर शक हुआ। जब कांस्टेबल ने उसे रोका और पूछताछ की तो मुकेश बातों में उलझाने की कोशिश करने लगा। संदेह गहराने पर कांस्टेबल ने सख्ती से तलाशी ली, जिसमें बैग से दो-दो किलो वजन के तीन पैकेट गांजा बरामद हुए।

पुलिस ने तत्काल मुकेश को हिरासत में लेकर कोतवाली पहुंचाया, जहां उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया। पुलिस अब आरोपी को न्यायालय में पेश करने की तैयारी में जुटी है।

पुलिस के अनुसार, कुल 6 किलो 700 ग्राम गांजा बरामद हुआ है जिसकी स्थानीय बाजार में अनुमानित कीमत लाखों में आंकी जा रही है। मामले की जांच जारी है।
इस संदर्भ में प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार पटेल ने बताया कि तस्कर को गिरफ्तार कर लिए गया है फरार सरगना की गिरफ्तारी हेतु कार्यवाही की जा रही है ।

rkpnews@desk

Recent Posts

शाका बाबा के लिए दुआओं का दौर, मेदांता अस्पताल पहुंच रहे समर्थक और शुभचिंतक

मेदांता में भर्ती दीपक मिश्र ‘शाका’ का हाल जानने उमड़ी भीड़, समर्थकों ने की शीघ्र…

11 hours ago

ज्ञान से विवेक तक: मां सरस्वती के इन मंत्रों में छिपा है आध्यात्मिक साधना का संदेश

मां सरस्वती के मंत्रों से ज्ञान और बुद्धि की साधना, जानिए शास्त्रोक्त महत्व और जप…

11 hours ago

मंगलवार-शनिवार करें हनुमान जी के इन मंत्रों का जाप, जानिए धार्मिक मान्यता

हनुमान जी के 6 प्रभावशाली मंत्र: श्रद्धा से करें जाप, संकटों में मिलेगा संबल लेखक:…

12 hours ago

UP चुनाव से पहले अमित शाह ने खोल दिया पुराना पिटारा, कट्टे-गैंगवार और परिवारवाद पर निशाना

ग्रेटर नोएडा में निवेश और निर्यात का मंच, रायबरेली से अखिलेश की पीडीए यात्रा ने…

12 hours ago

देहरादून से इंफाल तक प्रदर्शन: SIR को लेकर कांग्रेस का चुनाव आयोग के खिलाफ मोर्चा

SIR विवाद पर कांग्रेस का देशव्यापी प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग देहरादून/लखनऊ/इंफाल…

12 hours ago

भारी बारिश के बीच एसडीएम मोनालिसा जौहरी ने किया घाटों का निरीक्षण

गणेश प्रतिमा विसर्जन की तैयारियों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश बहराइच (राष्ट्र…

14 hours ago