सीवान (राष्ट्र की परम्परा) जिले में पुलिस विभाग ने सोमवार को बड़े पैमाने पर तबादले करते हुए कई थानाध्यक्षों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। विभाग द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, जीरादेई थानाध्यक्ष सोनी कुमारी का तबादला कर उन्हें महिला थाना की कमान दी गई है। उनकी जगह राजेश कुमार, जो अब तक भगवानपुर हाट के थानाध्यक्ष थे, को जीरादेई थाना का प्रभारी बनाया गया है।
इसके अलावा, दिनेश कुमार पांडेय को धनोती थाना का नया थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है, जबकि शशिरंजन को नौतन थाना की जिम्मेदारी दी गई है। असाव थाना का नया प्रभार रंजीत कुमार साह को सौंपा गया है और दरौली थाना की कमान अविनाश कुमार झा के हाथों में दी गई है।
इन तबादलों की आधिकारिक पुष्टि पुलिस विभाग द्वारा की गई है। अधिकारियों का कहना है कि यह बदलाव पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से किए गए हैं।
बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l सोमवार 15 जून 2026 को कांग्रेस प्रवक्ता रवि प्रताप सिंह के नेतृत्व…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार समन्वय समिति एवं सोशल मीडिया पत्रकार महासंघ की…
एसपी अभिजीत आर. शंकर ने किया शुभारंभ, रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित देवरिया…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ‘रक्तदान महादान’ के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार एवं पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना…
सरकारी और निजी संस्थानों में नियुक्ति का झांसा देकर वसूली जाती थी मोटी रकम, फर्जी…