ब्लॉक मुख्यालय जाने वाले मार्ग पर बड़े-बड़े गड्ढे

टूटी पुलिया हादसे की दे रहे दावत

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद के विकास खण्ड नवाबगंज क्षेत्र के अंतर्गत चकिया रोड से ब्लॉक मुख्यालय जाने वाली मार्ग काफी जर्जर हो चुकी है। इस जर्जर मार्ग से कई ग्राम पंचायतों के लोगों आते जाते हैं। यह मार्ग ग्राम पंचायत पचपकरी के मजरा निधि नगर पोखरा चकिया रोड से गोकुलपुर, सहाबा,करीम गाँव, दुविधापुर से होता हुआ सीधे ब्लॉक मुख्यालय जाता है। निधि नगर पोखरा गाँव से गुजरने वाला यह डामर मार्ग पुरी तरह छतिग्रस्त हों चुका है। सड़क पर जगह जगह गड्ढे बन जाने के कारण दुर्घटना की आशंका बढ़ गई है। निधि नगर पोखरा गांव के बदलू राम तिवारी,धर्मेंद्र कुमार मिश्रा, अमरेन्द्र कुमार वर्मा आदि लोगों ने बताया कि इस मार्ग से मिहींपुरवा,रंजीतबोझा, बक्सीगांव, शिवपुर मोहनिया,पन्डित पुरवा आदि ग्राम पंचायतों के किसानों व ग्रामीणों को ब्लॉक मुख्यालय नवाबगंज (बाबागंज) पहुंचाने का सुगम मार्ग है। इस मार्ग पर काफी संख्या में ट्रैक्टर ट्रालियां,चार पहिया वाहन,दो पहिया वाहनों का आना जाना लगा रहता है। सड़क पर बड़े बड़े गड्ढे होने के कारण हमेशा दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। इन ग्रामीणों ने यह भी बताया कि इस मार्ग को सही कराने के लिए कई बार क्षेत्रीय प्रतिनिधियों व प्रशासन को अवगत कराया गया, लेकिन ध्यान नहीं दिया गया।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

कानपुर में शादी के बाद किडनी के लिए दबाव, पत्नी से 30 लाख की मांग; FIR दर्ज

कानपुर (राष्ट्र की परम्परा)। कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने…

1 hour ago

तीन दिवसीय एयरोमॉडलिंग वर्कशॉप का आयोजन, कुलपति ने की सराहना

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में 6 से 8 अप्रैल 2026 तक…

1 hour ago

ईरान के सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई की तबीयत पर सस्पेंस, बेहोशी की खबरों से हलचल

तेहरान/मिडिल ईस्ट (राष्ट्र की परम्परा)। मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच ईरान के सुप्रीम…

1 hour ago

ट्रंप की धमकी पर ईरान का बड़ा दांव, परमाणु ठिकानों के चारों ओर मानव ढाल

ईरान में बढ़ा तनाव: अमेरिकी चेतावनी के बीच युवाओं की ‘मानव श्रृंखला’ से जवाब, दुनिया…

4 hours ago

बाढ़ राहत में भ्रष्टाचार का भंडाफोड़: तहसील से तंत्र तक हिल गया सिस्टम

भ्रष्टाचार कोविड महामारी या कैंसर से भी अधिक खतरनाक बीमारी है, क्योंकि यह धीरे-धीरे पूरे…

16 hours ago

भागवत कथा में शुकदेव-परीक्षित संवाद और भक्ति का महत्व बताया गया

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। नगर के रुद्रपुर स्टैंड पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन…

17 hours ago