सुलभ शौचालय के लिए भूमि चिन्हित

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जिले से करीब 10 किलोमीटर की दूरी पर बसा सिंदुरिया वासियों का दशकों से चला आ रहा सपना अब सरकार होने की उम्मीद जग गयी है। जिले व ब्लाक के उच्च अधिकारियों की उपस्थिति में सुलभ शौचालय के लिए नहर की पटरी पर सिंचाई विभाग की जमीन में 10×10 क्षेत्रफल का जमीन चिन्हित कर लिया गया है। जल्दी ही उस पर सुलभ शौचालय बनने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। सिंदुरिया व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों का प्रतिनिधि मंडल बीडीओ मिठौरा और जिलाधिकारी महराजगंज से मिलकर सिंदुरिया सहित आस-पास के लोगों को हो रही शौचालय की अनुपस्थिति में असुविधा को देखते हुए सुलभ शौचालय बनवाने की मांग की थी जिसके क्रम में जिले व ब्लाक के अधिकारियों के साथ थानाध्यक्ष सिंदुरिया की उपस्थिति में सिंदुरिया में थाना के बगल में 10×10 का भूमि चिन्हित किया गया। बताते चलें सिंदुरिया में आर्थिक संचालन के लिए तीन-तीन बैंक हैं और कई प्रतिष्ठान और साप्ताहिक बाजार है जहां क्षेत्र के करीब हजारों लोगों का आना-जाना रहता है। सार्वजनिक शौचालय के अभाव में लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था जिसकी मांग गरीब दसको पूर्व से हो रही थी।बीडीओ मिठौरा ने बताया कि लोगों की जरूरत को देखते हुए काफी दिनों से शौचालय की मांग को मद्देनजर रखते हुए जिले के उच्च अधिकारियों के निर्देश पर भूमि का चिन्हाकन कर लिया गया है जल्दी ही धन अवमुक्त कर शौचालय निर्माण की प्रक्रिया चालू हो जाएगी। इस दौरान बीडीओ मिठौरा राहुल सागर, थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार वर्मा,सहायक विकास अधिकारी मिठौरा विनय पाण्डेय,टी ए प्रदीप मिश्र,प्रमुख प्रतिनिधि रामहरख गुप्त,ग्राम प्रधान केशव यादव सहित क्षेत्र के दर्जनों लोग मौजूद रहें।

rkpnews@desk

Recent Posts

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

2 days ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

2 days ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

4 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

4 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

4 days ago