स्वच्छता के नाम पर लाखों का खर्चा, फिर भी गांवों में गंदगी का अम्बार

अधिकांश गांवों की सफाई व्यवस्था पुरी तरह हुई ध्वस्त, जिम्मेदार सिर्फ फर्जी भुगतान कराने में दिन रात जुटे

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के नौतनवां ब्लाक क्षेत्र के कुछ ग्राम पंचायतों में इन दिनों वर्तमान सरकार की छवि धूमिल करने में जिम्मेदार पूर्ण रूप से लग चुके हैं। जिसका परिणाम यह है कि उपरोक्त ब्लाक क्षेत्र के अधिकांश गांवों में जिम्मेदार बिना किसी डर भय के अपने चहेते फार्मों में फर्जी बिल बाउचर लगाकर लाखों रुपयों से अधिक के सरकारी धन का बंदरबांट कर रहे हैं। जिससे ब्लाक क्षेत्र के अधिकांश गांवों में मौजूद नालियां पुरी तरह जगह जगह टूटी व बिखरी पड़ी हैं। और सभी नालियों में कचरा व गन्दगी का अंबार लगा हुआ है। जिससे गांव के निवासियों में संक्रमण बिमारी होने की प्रबल आशंका भी व्याप्त है। कुछ लोगों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि हम लोगों के द्वारा साफ-सफाई, नाली पानी की शिकायत जिम्मेदारों से कई बार किया भी गया है परन्तु जिम्मेदार उन्हें सिर्फ रटी रटाई शब्दों का कोरा आश्वासन देकर उन्हें वापस भेज देते हैं। लोगों ने यह भी बताया कि गांव में तैनात अधिकांश सफाई कर्मचारी जिम्मेदारों के आगे पीछे व ब्लाक मुख्यालय पर रहकर अपनी उपस्थिति दर्ज करवाते है। जिससे ब्लाक क्षेत्र के अधिकांश गांवों में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। लोगों ने यह भी बताया कि जिम्मेदार हर दुसरे व तीसरे महीने में स्वच्छता के नाम पर लाखों रुपये का फर्जी भुगतान कर सरकारी धन का जमकर बंदरबांट करने में दिन रात जुटे हैं। अगर भ्रष्टाचार की पोल खोलनी हो तो जिम्मेदार ब्लाक क्षेत्र के गांवों में हो रही स्वच्छता के भुगतान की राशि का मिलान गांवों में पहुंचकर लोगों से पुष्टि कर ले तो सारी सच्चाई खुलकर अपने आप सामने आ जायेगी।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

महराजगंज: सूचना छुपाने पर कार्रवाई: ठूठीबारी थानाध्यक्ष निलंबित, एसपी का सख्त संदेश

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर एक बड़ी कार्रवाई…

4 minutes ago

झपकी बनी जानलेवा: बाबा धाम से लौट रही स्कॉर्पियो पेड़ से टकराई, चालक की मौत

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। भिटौली थाना क्षेत्र के भैंसा पुल के पास मंगलवार सुबह एक…

9 minutes ago

कानपुर में शादी के बाद किडनी के लिए दबाव, पत्नी से 30 लाख की मांग; FIR दर्ज

कानपुर (राष्ट्र की परम्परा)। कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने…

2 hours ago

तीन दिवसीय एयरोमॉडलिंग वर्कशॉप का आयोजन, कुलपति ने की सराहना

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में 6 से 8 अप्रैल 2026 तक…

2 hours ago

ईरान के सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई की तबीयत पर सस्पेंस, बेहोशी की खबरों से हलचल

तेहरान/मिडिल ईस्ट (राष्ट्र की परम्परा)। मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच ईरान के सुप्रीम…

2 hours ago

ट्रंप की धमकी पर ईरान का बड़ा दांव, परमाणु ठिकानों के चारों ओर मानव ढाल

ईरान में बढ़ा तनाव: अमेरिकी चेतावनी के बीच युवाओं की ‘मानव श्रृंखला’ से जवाब, दुनिया…

5 hours ago