महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। नौतनवां नगर के नानक नगर स्थित आंगनवाड़ी केन्द्र पर शुक्रवार को लाडली दिवस मनाया गया, जिसमें लड़कियों और किशोरियों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी गई।
किशोरियों की सेहत सुधारने के लिए शासन ने लाडली दिवस के रूप में एक नई पहल की है। आंगनबाड़ी केंद्रों पर प्रत्येक माह लाडली दिवस मनाने का निर्देश भी जारी किया गया है।
जिसके क्रम में नौतनवां नगर के नानक नगर वार्ड में महिला बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग तथा स्वास्थ्य विभाग के समन्वय से लाडली दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 3 से 11 वर्ष की लड़कियों को स्वास्थ्य संबंधी सुझाव दिया गया। एनीमिया की परेशानी दूर करने और लड़कियों के सेहत के प्रति जागरूक करने के लिए विटामिन युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन करने की जानकारी देने के साथ ही कार्यक्रम में शामिल किशोरियों को सेनेटरी पैड, नैपकिन, आयरन और कैल्शियम की दवा भी वितरित की गई।
इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने आयरन एवं कैल्शियम के महत्व पर प्रकाश डालते हुए किशोरियों तथा महिलाओं को साफ-सफाई के बारे में जरूरी टिप्स दिये गए।
इस दौरान मुख्य सेविका अर्चना शर्मा, एएनएम मीरा काउन्सलर राम सुभाष, बीसीपीएम मुदिता त्रिपाठी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता प्रमिला जायसवाल,किरन देवी,सुमन शर्मा, सीता देवी, फूलमती, रूबी सहित तमाम किशोरी महिलाएं व बच्चियां मौजूद रहीं।
अपनों के दर्द में साथ खड़ा हुआ भारतीय गोरखा समाज, डमर बहादुर गुरुंग के नेतृत्व…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी लोहिया वाहिनी की मासिक बैठक शनिवार को बसियवां स्थित समाजवादी…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में विशेष बैक परीक्षा 14 सितंबर से…
तेज बहाव में महिला को मौत के मुंह से खींच लाए कक्षा 10 के छात्र,…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।विकासखंड परतावल की ग्राम पंचायत बरियारपुर के बेलहिया टोले में बरसात का…
ब्रिक्स सम्मेलन 2026: मोदी-शी-पुतिन एक मंच पर, महंगे तेल के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था और शेयर…