दिव्यांग यात्रियों के आवागमन के लिए सुविधाओं का अभाव

कांग्रेस ने अत्याधुनिक सुविधाएं बनाने की मांग की

मुंबई(राष्ट्र की परम्परा)
केंद्रीय रेल मंत्रालय के निर्देशानुसार भीड़भाड़ वाले रेलवे स्टेशनों पर विकलांग और वरिष्ठ नागरिक यात्रियों को ध्यान में रखते हुए लिफ्ट, स्लोप सीढ़ियां और एस्केलेटर का निर्माण किया गया है, लेकिन अधिकांश रेलवे स्टेशनों पर यह सुविधा उपलब्ध नहीं होने के कारण, विकलांग व वरिष्ठ नागरिक यात्रियों को स्टेशन आने-जाने में परेशानी होती है। जिसका तरोताजा उदाहरण मानखुर्द रेलवे पर देखा जा सकता है। बता दें कि मानखुर्द स्टेशन पर आने-जाने वाले विकलांगों व वरिष्ठ नागरिकों को इस तरह की परेशानी हो रही है। इस संबंध में विभिन्न सामाजिक संगठनों और मुंबई कांग्रेस रोजगार और स्वयं रोजगार विभाग के महासचिव डॉ. सत्तार खान ने रेलवे के विभिन्न प्रशासनिक अधिकारियों को पत्र के माध्यम से अवगत कराया है। बताया जाता है कि हार्बर लाइन पर मानखुर्द रेलवे स्टेशन मुंबई का एक ऐतिहासिक पहचान वाला प्रसिद्ध रेलवे स्टेशन है। विश्व प्रसिद्ध भाभा परमाणु ऊर्जा केंद्र मानखुर्द में आता है। कुछ साल पहले यह स्टेशन मुंबई का आखिरी स्टेशन था। इस स्टेशन से लाखों नागरिकों का आना-जाना होता है, किंतु इस स्टेशन में यात्रियों के लिए आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं। अनेक यात्रियों ने बताया कि मानखुर्द स्टेशन पर, शारीरिक रूप से अक्षम और बुजुर्गों को बहुत कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि पूर्व और पश्चिम के साथ-साथ प्लेटफार्मों तक पहुंचने के लिए बिजली की लिफ्ट या स्वचालित एस्केलेटर नहीं है। मुंबई कांग्रेस रोजगार स्वयं रोजगार विभाग के महासचिव डॉ. सत्तार खान ने मंडल रेल प्रबंधक (मध्य रेल) ​​को पत्र लिखकर यहां आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने को कहा है।

rkpnews@desk

Recent Posts

ग्रहों की चाल से बदलेगा दिन का मिजाज, जानें 12 राशियों का हाल

आज का राशिफल: आर्थिक लाभ के साथ बढ़ेगा आत्मविश्वास, इन राशियों को मिल सकती है…

6 hours ago

दवाओं की गुणवत्ता पर बड़ा सवाल: हिमाचल की 63 और उत्तराखंड की 39 दवाएं जांच में फेल

दवाओं की गुणवत्ता पर सवाल: देशभर में 221 सैंपल फेल, हिमाचल की 63 और उत्तराखंड…

6 hours ago

BJP में टिकट को लेकर महामंथन, जीत की क्षमता और जमीनी फीडबैक पर होगा जोर

यूपी 2027 से पहले BJP का टिकट फॉर्मूला बदलेगा? 40-50% विधायकों पर फिर से विचार…

6 hours ago

फोरलेन से एक्सप्रेसवे तक बदला गोरखपुर, रोजगार पर सीएम योगी ने विपक्ष को दिया जवाब

गोरखपुर में सीएम योगी का रोजगार और विकास पर जोर, बोले- युवाओं को नौकरी देने…

6 hours ago

दुष्कर्म के आरोप से गरमाया अयोध्या, पीड़ित परिवार ने पुलिस पर लगाए देरी के आरोप

अयोध्या में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में 50 दिन बाद FIR, पुलिस पर देरी…

9 hours ago

कुंड पार करने की जिद बनी जानलेवा, गहरे पानी में समाया 35 वर्षीय युवक

सांकेतिक शर्त ने ली युवक की जान, पिशाचमोचन कुंड में डूबा 35 वर्षीय राजू वाराणसी…

10 hours ago