रामजानकी मार्ग पर गांव के पेट्रोल पंप के पास हुआ हादसा, बाइक पुलिस के कब्जे में
बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)।रामजानकी मार्ग पर तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से साइकिल सवार मजदूर की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची बरहज पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार, पलिया निवासी दारा भारती (35) पुत्र खूब लाल भारती शुक्रवार को बरहज से साइकिल से अपने घर लौट रहे थे। वह गांव के पास स्थित पेट्रोल पंप के समीप पहुंचे ही थे कि पीछे से तेज रफ्तार में आ रही बाइक ने उनकी साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।दारा भारती की मौत से उनकी पत्नी सोनिया और तीन वर्षीय बेटी आशी सहित परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार के सामने दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।इस संबंध में थाना अध्यक्ष विशाल उपाध्याय ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज, देवरिया भेज दिया गया है। दुर्घटना में शामिल दोपहिया वाहन को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। तहरीर मिलने पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
पुरानी रंजिश में मारपीट और पिस्टल तानकर धमकी देने का आरोप, पुलिस ने भेजा जेल…
जवाहर नवोदय विद्यालय के विद्यार्थियों को स्टार्टअप, पेटेंट और प्रोटोटाइप विकास की दी गई जानकारी…
फोटो AI ✍️ लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)उत्तर प्रदेश में 26 अक्टूबर को महर्षि वाल्मीकि जयंती…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। ग्रामीण क्षेत्रों में सार्वजनिक सुविधाओं के विस्तार की दिशा में सिसवा…
3572 में से 2908 मतदाताओं ने डाले वोट, डीएम-एसपी ने चार ब्लॉकों में परखी सुरक्षा…
यूपी-बिहार में MLC चुनाव: कहीं बंपर वोटिंग तो कहीं बवाल! 4 बजे तक यूपी में…