Categories: Uncategorized

श्रम विभाग ने लगाया चौपाल अटल आवासीय विद्यालय के लिए 35 आवेदन जमा

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा संचालित मण्डल स्तरीय अटल आवासीय विद्यालय सहजनवां गोरखपुर में शैक्षणिक सत्र 2025-26 में कक्षा 06 एवं 09 में प्रवेश हेतु आवेदन पत्र जमा करने के लिए विभाग द्वारा बुधवार को तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत रमवलिया मुसहर बस्ती और विभिन्न गांव में जागरूकता कैम्प का आयोजन किया गया। जहां कुल 35 श्रमिकों ने अपने पाल्यों को प्रवेश परीक्षा में बैठाने के लिए आवेदन किया।
इसी क्रम में विकास खण्ड पडरौना के ग्राम सभा रमवलिया मुसहर बस्ती में जागरूकता कैम्प का आयोजन किया गया जहां पर एक्शन एड से रामबहल दुर्गा देवी और ग्राम सभा से बुनना मोहित सुगंति किस्मती भवानी ज्ञाती चिंता इंदु आदि मौजूद रहे। उपस्थित लोगों को जागरूक करते हुए विभाग की ओर से बी.ओ.सी.कर्मचारी शशिशेखर मिश्र ने बताया कि अटल आवासीय विद्यालय में प्रवेश परीक्षा हेतु आवेदन पत्र जमा करने की अन्तिम तिथि 20 फरवरी 2025 है, जबकि प्रवेश परीक्षा का कार्यक्रम 09 मार्च 2025 रविवार को सुनिश्चित किया गया है। उन्होंने आगे बताया कि यह विद्यालय उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में पंजीकृत श्रमिकों के पाल्यों के लिए पूर्णतः सभी प्रकार के आधुनिक सुविधाओं से युक्त सह शैक्षणिक आवासीय विद्यालय है। यहां पर नि: शुल्क गुणवत्तापूर्ण शिक्षा,भोजन, खेलकूद छात्रावास एवं गणवेश की व्यवस्था के साथ-साथ बालक बालिकाओं के लिए अलग-अलग छात्रावास की व्यवस्था है। उन्होंने आगे कहा कि कक्षा 06 में प्रवेश हेतु आवेदन पत्र जमा करने वाले छात्र छात्रा की जन्म तिथि 01-05-2013 से 31-07-2015 के मध्य एवं कक्षा 09 में प्रवेश हेतु आवेदन करने वाले छात्र छात्रा की जन्म 01-05-2010 से 31-07-2012 के मध्य होनी चाहिए। आवेदित छात्र छात्राओं के पिता/माता निर्माण श्रमिक होने की दशा में 30-11-2024 तक बोर्ड में पंजीयन कम से कम 03 वर्ष की सदस्यता पूर्ण हो और अंशदान अद्यतन नवीनीकृत होना चाहिए। आवेदन के लिए अभ्यर्थी की जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड,जाति प्रमाण पत्र, तीन पास्पोर्ट साइज फोटो एवं अनाथ होने की दशा में माता पिता का मृत्यु प्रमाण पत्र होना आवश्यक है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सनिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अंतर्गत संचालित योजनाएं मातृ शिशु बालिका मदद योजना कन्या विवाह सहायता योजना मृत्यु सहायता योजनाओं का भी प्रचार प्रसार किया गया।

rkpnews@somnath

Recent Posts

Petrol Price Hike: मिडिल ईस्ट संकट का असर, प्रीमियम पेट्रोल महंगा—दिल्ली से मुंबई तक जानें नए रेट

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। मिडिल ईस्ट में जारी तनाव का असर अब भारत में…

3 hours ago

आधी रात में गैस सिलेंडर ब्लास्ट से दहला जौनपुर, घर में लगी भीषण आग—गृहस्वामी गंभीर झुलसे, लाखों का नुकसान

मुंगरा बादशाहपुर (राष्ट्र की परम्परा)। स्थानीय थाना क्षेत्र के मोहल्ला नईगंज (पुराना डाकखाना गली) में…

4 hours ago

देवरिया के कालीचरण घाट पर समाजसेवी की पहल, हैंडपंप ठीक कर लगाया पीपल का पौधा—पर्यावरण का दिया संदेश

भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। क्षेत्र के कालीचरण घाट पर पेयजल समस्या और पर्यावरण संरक्षण को…

4 hours ago

बलिया में फरार आरोपी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, घर पर मुनादी—कुर्की की तैयारी तेज

सिकंदरपुर /बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। थाना क्षेत्र के ग्राम कठौरा में फरार चल रहे आरोपी…

4 hours ago

संत कबीर नगर: ट्रक की टक्कर से कंबाइन मशीन पुल से गिरी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख की मौत

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के मगहर स्थित नेशनल…

4 hours ago

तेज रफ्तार का कहर: आमने-सामने भिड़ीं दो बाइक, तीन की हालत गंभीर

राष्ट्रीय राजमार्ग पर फिर हादसा, लापरवाही और ओवरस्पीडिंग पर उठे सवाल महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।…

12 hours ago