कुबेर का खजाना बना श्रीराम मंदिर का दानपात्र

10 दिन में जमा हुए 8 करोड़ रुपये, 25 करोड़ भक्तों ने किया दर्शन

दिन में दो बार खाली करना पड़ रहा दानपात्र

अयोध्याधाम (राष्ट्र की परम्परा)। श्रीराम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के बाद से देश–विदेश के लाखों श्रद्धालु रामलला दरबार में हाजिरी ही नहीं बल्कि दिल खोलकर दान भी कर रहे हैं। जिसके चलते रामलला का दानपात्र कुबेर के खजाने से कम नहीं नजर आ रहा। रामलला का दानपात्र हर रोज करोड़ों रुपये से भर रहा है। राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के हुए 11 दिन हो गए हैं।
समारोह के बाद से लगभग 25 लाख भक्त राम जन्मभूमि के दर्शन कर चुके हैं। राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ने बताया कि पिछले 10 दिनों में दान पेटियों में लगभग 8 करोड़ जमा हुए हैं और लगभग 3.50 करोड़ ऑनलाइन प्राप्त हुए हैं। इसमें प्रसाद और दान की कीमतें भी शामिल हैं।

22 जनवरी को प्रभु रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हुई। 23 जनवरी से राम मंदिर आम भक्तों के लिए खोला गया। 22 जनवरी को प्रभु रामलला का दर्शन केवल वीआईपी श्रद्धालुओं ने किया था। पीएम नरेंद्र मोदी ने इस दिन भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को पूरा किया था। 1 फरवरी तक के दर्शन और दान के आंकड़े सामने आए हैं। वह भक्तों की राम मंदिर के प्रति आकर्षण को दर्शाता है। पिछले 11 दिनों में प्रभु रामलला के दान पात्र में 11 करोड़ का दान आया है। वहीं, इन 11 दिनों में 25 लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन किया है।

ट्रस्ट के कार्यालय प्रभारी प्रकाश गुप्ता के अनुसार गर्भगृह, जहां भगवान विराजमान हैं, के सामने दर्शन पथ के पास चार बड़े आकार की दान पेटियां रखी गई हैं। जिनमें श्रद्धालु दान कर रहे हैं। इसके अलावा 10 कम्प्यूटरीकृत काउंटरों पर भी लोग दान कर रहे हैं। सभी दान काउंटरों पर मंदिर ट्रस्ट के कर्मचारी नियुक्त हैं जो शाम को काउंटर बंद होने के बाद प्राप्त दान राशि का हिसाब ट्रस्ट कार्यालय में जमा करते हैं। 14 कर्मचारियों की एक टीम चार दान पेटियों में आए चढ़ावे की गिनती कर रही है, जिसमें 11 बैंक कर्मचारी और तीन मंदिर ट्रस्ट के कर्मचारी शामिल हैं।
श्री गुप्ता ने बताया कि दान राशि जमा करने से लेकर उसकी गिनती तक सब कुछ सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में किया जा रहा। ट्रस्ट के प्रभारी गुप्ता ने बताया, रामलला के दर्शन के लिए प्रतिदिन 2 लाख से अधिक श्रद्धालु श्रीराम मंदिर पहुंच रहे हैं।

rkpnews@somnath

Recent Posts

भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय का जिलेभर में हुआ भव्य स्वागत,

मगहर बाईपास पर गौरव कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने किया अभिनंदन संत कबीर नगर…

4 hours ago

पत्रकारों ने सांसद विजय कुमार दुबे से लगाई गुहार, रेल यात्रा रियायत बहाल कराने की उठाई मांग

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद की मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति, कुशीनगर ने पत्रकारों को पूर्व…

4 hours ago

विश्व युवा कौशल दिवस पर रोजगार मेले में 42 युवाओं को मिला रोजगार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर राजकीय औद्योगिक…

4 hours ago

किताबों से नहीं साइबर ठगी से लिख रहा था भविष्य

B.Sc. छात्र निकला फर्जी लोन गैंग का मास्टरमाइंड, 10% कमीशन पर खुलवाए सैकड़ों खाते गोरखपुर(राष्ट्र…

5 hours ago

राष्ट्रीय स्वास्थ्य अनुसंधान नीति-2026: विज्ञान, नवाचार और जनभागीदारी का नया युग

गोंदिया - वैश्विक स्तरपर भारत आज विकसित भारत- 2047 के अमृतकाल में प्रवेश कर चुका…

5 hours ago

कुशीनगर में मीडिया स्थायी समिति में प्रतिनिधित्व की मांग, मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति ने निदेशक सूचना को भेजा पत्र

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के पत्रकारों के अधिकारों और उनकी प्रभावी भागीदारी सुनिश्चित करने…

5 hours ago