कोलकाता ने 1-0 से उत्तराखंड को हराकर शील्ड पर किया कब्जा

बघौचघाट(राष्ट्र की परम्परा) आचार्य नरेंद्र देव इंटर कॉलेज पथरदेवा के खेल मैदान में स्वर्गीय जवाहर प्रसाद मद्धेशिया स्मारक फुटबाल महाकुंभ प्रतियोगिता के फाइनल मैच कोलकाता और उत्तराखंड टीम के बीच खेला गया।फाइनल मैच में रविवार को कोलकाता ने उत्तराखंड को 1/0 से हराकर शील्ड पर कब्जा कर लिया।
प्रतियोगिता समापन समारोह के मुख्य अतिथि समाजसेवी श्रीनर्मदेश्वर महादेव मंदिर मेंदीपट्टी के अध्यक्ष सुरेंद्र लाल श्रीवास्तव ने खिलाड़ियों से परिचय कर हाथ मिलाकर मैच का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि खेल जीवन में बहुत जरूरी है।खेल से तन,मन और विचार स्वस्थ होते हैं।खेल जीवन का महत्वपूर्ण अंग है।प्रतियोगिता के बतौर विशिष्ट अतिथि भाजपा नेता नीरज श्रीवास्तव,मुराद अली, जयप्रकाश राय आदि लोंगो ने संबोधित किया।
प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले के पहले हाफ में कोलकाता एवं उत्तराखंड की टीम के खिलाड़ियों द्वारा बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए, गोल दागने के लिए जूझती रही।लेकिन दोनो टीम गोल नहीं दाग सकी।मध्यांतर के बाद निर्धारित समय के अंतिम चरण में कोलकाता के खिलाड़ी ने एक गोल दाग कर अपनी टीम को जीत दिलाई। इस प्रकार फाइनल मुकाबले को कोलकाता की टीम ने 1/0 से उत्तराखंड की टीम को पराजित कर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया।आयोजक अजय मद्धेशिया ने अतिथियों को अंग वस्त्र स्मृति चिन्ह देकर भेंट किया।निर्णायक सबीना परवीन व अमित,अखिलेश मंडल एवं कमेंट्री आवाज के जादूगर अंगद तिवारी,मुराद अहमद ने किया।इस दौरान प्रमोद मद्धेशिया,विजय मद्धेशिया,धर्मवीर गुप्त,वशिष्ठ दत्त राय,उमेश यादव,सोनू यादव,रिजवान अहमद,मैनुद्दीन,गिरिजेश यादव,राजन श्रीवास्तव,संतोष श्रीवास्तव,अमित पटेल, इरशाद,अमर सिंह,सोनू वर्मा,भोलू शर्मा,मुहम्मद फतेह,वसीम अहमद,एसरार अहमद, अलाउद्दीन खान आदि मौजूद रहे।

Editor CP pandey

Recent Posts

यूपी में मेधावी छात्राओं की चमकेगी राह! स्कूटी के साथ हेलमेट और पेट्रोल देने की भी तैयारी

यूपी की 40 हजार मेधावी छात्राओं को मिलेगी मुफ्त स्कूटी! नवंबर से वितरण की तैयारी…

2 hours ago

सुप्रीम कोर्ट के सवालों से दवा बाजार में मूल्य नियंत्रण पर बहस तेज

क्या सभी जीवनरक्षक दवाओं पर लगेगी मुनाफे की लगाम? औषधि (मूल्य नियंत्रण) आदेश, 2013 और…

3 hours ago

अपराधी और पुलिस आमने-सामने, पैर में गोली लगने के बाद PMCH पहुंचाया गया शुभम

पुलिस और अपराधी के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग फोटो ai निर्मित पटना (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)।…

3 hours ago

कटी हुई घास से घर पर बनाएं लिक्विड खाद

बिना ज्यादा खर्च के घास और पानी से बनाएं तरल खाद, इस्तेमाल से पहले रखें…

3 hours ago

‘गुड मॉर्निंग देवरिया’ अभियान से सुरक्षित हुई सुबह, पार्कों से स्कूलों तक पुलिस की निगरानी

मॉर्निंग वॉकर्स से संवाद कर सुरक्षा का भरोसा, बुजुर्गों की समस्याएं सुनीं; एंटी रोमियो टीम…

4 hours ago

मुजफ्फरनगर में सनसनीखेज वारदात, शिव मंदिर के पुजारी की गोली मारकर हत्या

20 वर्षों से प्राचीन शिव मंदिर में रहकर कर रहे थे पूजा-पाठ, सेना से सेवानिवृत्त…

4 hours ago